राकेश, ऊना: हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में शुक्रवार को नेशनल दलित मूवमेंट फॉर जस्टिस संस्था की तरफ से जिला प्रशासन के साथ राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कांफ्रेंस में नेशनल दलित मूवमेंट फॉर जस्टिस के सीनियर अधिकारी भी दिल्ली से आकर शामिल हुए,जिसमें जिला प्रशासन की तरफ से एडिशनल एसपी परवीन धीमान व अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
इस दौरान इस राउंड टेबल कांफ्रेंस में 15 एट्रोसिटी मामले पर चर्चा की गई और इनको मामले को जिला प्रशासन के समक्ष रखा गया ओर इन पर चर्चा की गई। इन 15 मामले में कुछ केस रेवेन्यू डिपार्टमेंट से संबंधित भी थे जबकि कुछ मामले एट्रोसिटी के तहत भी हैं जिनकी स्टेटस रिपोर्ट को लेकर चर्चा की गई।
चर्चा में इन लोगों को क्या दिक्क़ते आ रही हैं। प्रशासन इन मामलों में क्या मदद कर सकता है इस पर राउंड टेबल कांफ्रेंस में चर्चा की गई। नेशनल दलित मूवमेंट फॉर जस्टिस संस्था के अधिकारी ने बताया कि दलितों के जो मामले चले हुए हैं उन मामलों क जहां पर फीडबैक लिया गया हैं ताकि उन्हें किसी प्रकार की कोई दिक्कत आती है तो प्रशासन के सहयोग से उसको हल किया जा सके।
