By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: करुणामूलक संघ ने की सरकार से मुलाक़ात, सरकार मांगें मानती हैं तो आभार रैली कर जताएंगे आभार
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > करुणामूलक संघ ने की सरकार से मुलाक़ात, सरकार मांगें मानती हैं तो आभार रैली कर जताएंगे आभार
himachal

करुणामूलक संघ ने की सरकार से मुलाक़ात, सरकार मांगें मानती हैं तो आभार रैली कर जताएंगे आभार

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/01/07 at 12:05 AM
Share
राहुल चावला , धर्मशाला: प्रदेश में दो दशक से हजारों करुणामूलक आश्रित रोजगार के इंतजार में हैं। कांग्रेस ने चुनावों से पहले पहली कैबिनेट में करुणामूलकों के हित में निर्णय लेने का वादा किया हैं। ऐसे में अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को करुणामूलक संघ तपोवन में शीत सत्र के अंतिम दिन प्रदेश सरकार से मिलने पहुंचा। करुणामूलक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि  कई करुणामूलक आश्रित वर्ष 2001 से 2003 से नौकरी का इंतजार कर रहे हैं।
उन्होंने बताया कि पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान करुणामूलक आश्रितों ने रोजगार के लिए सवा साल तक शिमला में आंदोलन किया, उसके बावजूद सरकार ने उनकी खैर-खबर तक लेना गवारा नहीं समझा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पूर्व में 5 हजार के करीब करुणामूलक आश्रित थे, जिनमें से अभी तक 2 हजार ही एडजस्ट हो पाए हैं, जबकि 3 हजार आश्रित अभी भी रोजगार की वाट जोह रहे हैं। यदि यह सरकार मांगें मानती है तो सरकार का धन्यवाद करने के लिए  संघ आभार रैली का आयोजन करेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान कांग्रेस सरकार अपने वादे अनुसार पहली कैबिनेट में करुणामूलक परिवारों के हित में फैसला ले और जितने भी केस पेंडिंग हैं, उन्हें मद्देनजर रखते हुए पहली कैबिनेट में संशोधान पॉलिसी लाए,जिससे नौकरी से वंचित करुणामूलकों को नौकरी मिल सके। अजय कुमार ने कहा कि पूर्व सरकार जल शक्ति विभाग और कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर व कई अन्य विभागों के पात्र आश्रितों को भी क्लास-डी में अपनी ओर से बनाई गई पॉलिसी के तहत भी नौकरी नहीं दे पाई।
यह हैं संघ की प्रमुख मांगें
करुणामूलक संघ ने जो मांगें सरकार के समक्ष रखी हैं उसमें पहली कैबिनेट में पॉलिसी संशोधन किया जाए, जिसमें 5 लाख आय सीमा निर्धारित की जाए ओर एक व्यक्ति सालाना आय शर्त को हटाया जाए। वित विभाग की ओर स्व रिजेक्टेड केसों को कंसिडर न करने की नोटिफिकेशन को तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिया जाए और रिजेक्टेड केसों को दोबारा कंसीडर करने की नोटिफिकेशन जल्द की जाए। क्लास-सी व डी में कोटे की शर्त को हमेशा के लिए हटा दिया जाए  ताकि सभी को एक साथ नियुक्तियां मिल सके। वहीं योग्यता के अनुसार क्लास-सी व डी के सभी श्रेणियों टेक्निकल व नॉन टेक्निकल में नौकरियां दी जाए ताकि एक पद पर बोझ न पड़े।
TAGGED: demands, Government, Karunamulak Sangh
admin January 7, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article बिखरी हुई और खजल हैं कांग्रेस सरकार,बिखरने का करें इंतजार : विपिन परमार
Next Article ऊना में राउंड टेबल कांफ्रेंस का आयोजन, 15 एट्रोसिटी मामलों पर हुई चर्चा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?