राहुल चावला , धर्मशाला: प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद ही अपने उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। यह बात हिमाचल प्रदेश भाजपा के साथ चुनाव प्रभारी देवेंद्र सिंह राणा ने धर्मशाला में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इस बार रिवायत बदलेगी। 2014 में देश की आजादी के बाद पहली बार शसक्त नेतृत्व मिला है।
देवेंद्र सिंह ने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी मात्र देश के नहीं विश्व के बड़े नेता के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कहा कि आर्थिक दृष्टि से भारत मजबूत हुआ है, और विश्व में चौथे स्थान पर है। प्रभारी ने कहा कि यूनाइटेड किंगडम भी पीछे रह गया है। साथ ही अब डिफेंस भी बड़ा मजबूत हुआ है, और अशांति वाले जम्मू-कश्मीर में भी अब शांति है, वहां से फोर्स कम करने की स्थिति में आज हम है।
उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कोई भारत को जोड़ रहा है, कोई तोड़ रहा है, जबकि अपने संगठन में कोई मजबूत नहीं है उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रति सहानभूति होती है कि बिना नेतृत्व के चल रहे हैं। उन्होंने हिमाचल के बारे में कहा कि पांच सालों में विकास की नई इबारत डबल इंजन की सरकार ने यहां लिखी है,वह आगामी समय में भी जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि हिमाचल में इन्फ्रास्ट्रक्चर भी बड़े स्तर पर विकसित हुआ है।
उन्होंने हिमाचल कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि हर बड़ा राजनीतिक नेता अपने 35 उम्मीदवार जिताकर मुख्यमंत्री बनने की कोशिश में लगे हुए है। उन्होंने कहा कि भाजपा में टिकटों की उम्मीदवार लोकतंत्र पर्व के लिए सही बात है। आदर्श आचार संहिता होने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी।
