सोलन/योगेश शर्मा: राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ सोलन इकाई ने संघ के स्थापना दिवस और विजयादशमी के मौके पर स्वयंसेवकों ने शस्त्र पूजा शस्त्र प्रदर्शन का आयोजन किया। वहीं शहर में पथ संचलन किया गया। स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश धारण कर शहर की परिक्रमा की। पथ संचलन में करीब 200 से ज्यादा स्वयंसेवकों ने हाथ में दंड उठाकर जहां भारत माता की जय वंदे मातरम के जयघोष किया।आरएसएस शक्ति प्रदर्शन समाज में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए ऐसे वार्षिक पथ संचलन कार्यक्रमों का आयोजन करता है।
कार्यक्रम में पहुंचे शिमला लोकसभा संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रभारी पुरुषोत्तम गुलेरिया ने बताया कि इसी दिन 1925 में संघ की स्थापना हुई थी। संघ ने अपना 90वां स्थापना दिवस मनाया। पथ संचलन आयोजन स्थल से अस्पताल रोड होते राजगढ रोड से होकर डीसी ऑफिस, माल रोड, मुख्य बाजार अपर बाजार होते आयोजन स्थल तक किया गया। गुलेरिया ने कहा कि आज विजयदशमी के मौके पर अधर्म के ऊपर धर्म की जीत हुई थी। वहीं इस दिन आरएसएस अपना स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि आरएसएस ने राष्ट्रभक्ति का संदेश पूरे देश में फैलाया और वह इस मौके पर सभी स्वयंसेवकों को स्थापना दिवस की बधाई देते हैं।
