By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में हंगामा.. नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चला आया विपक्ष
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में हंगामा.. नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चला आया विपक्ष
himachalpolitical

शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में हंगामा.. नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चला आया विपक्ष

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/12/21 at 3:32 PM
Share

राहुल चावला , धर्मशाला ( TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा शीतकालीन सत्र के चौथे और आखिरी दिन संस्थान बंद करने को लेकर सदन गर्मा गया. प्रदेश में संस्थान बंद करने को लेकर पूछे गए सवाल पर मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट होकर विपक्ष नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर चला गया. इस दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सदन के भीतर मुख्यमंत्री के जवाब को गैर जिम्मेदार ने बताया. साथ ही उन्होंने सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से पूर्व सरकार के दौरान खोले गए संस्थाओं को बंद करने का भी आरोप लगाया है.

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा विधायक का रणधीर शर्मा के प्रश्न पर वर्तमान सरकार में बंद और नए खोले गए संस्थाओं की जानकारी मांगी गई थी.सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि प्रदेश में 1865 संस्थान वर्तमान सरकार ने बंद कर दिए.जयराम ठाकुर ने कहा विपक्ष ने सरकार से पूछा कि किस आधार पर संस्थान बंद कर दिए गए हैं.इसके जवाब में मुख्यमंत्री ने जरूरत के आधार पर संस्थान खोलने का हवाला दिया.उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1094 प्राइमरी स्कूल बंद कर दिए गए.मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि इन स्कूलों में छात्र नहीं थे.जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा होना संभव नहीं है और मुख्यमंत्री का यह बयान गैर-जिम्मेदाराना है.नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि इनमें से ज्यादातर स्कूल और संस्थान जनजातीय और पिछड़े इलाकों में थे जिन्हें वर्तमान सरकार ने बंद कर दिया.

मुख्यमंत्री ने संस्थान बंद करने का नया कीर्तिमान किया स्थापित

जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान मुख्यमंत्री ने संस्थान बंद करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया है.जयराम ठाकुर ने वर्तमान सरकार पर आरोप लगाया कि विशुद्ध रूप से राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से संस्थान बंद कर दिए गए.पूर्व भाजपा सरकार के आखिरी वित्त वर्ष में खोले गए संस्थानों को बंद कर दिया गया.नेता प्रतिपक्ष ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जीवन भर पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विपरीत चलते रहे और अब भी मुख्यमंत्री उनके कार्य प्रणाली के बिल्कुल विरुद्ध जाकर काम कर रहे हैं.जयराम ठाकुर ने कहा कि बदले की भावना से जो संस्थान बंद किए गए हैं विपक्ष उनको लेकर आखिरी वक्त तक लड़ाई लड़ता रहेगा.

TAGGED: Dharamshala vidhansabha winter session
Chandrika December 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पोक्सो एक्ट मामले में अदालत ने 25 साल की कठोर सजा और एक लाख रूपये के जुर्माने की सजा सुनाई
Next Article संजौली मस्जिद मामले में नगर निगम कमिश्नर कोर्ट में हुई सुनवाई
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भोरंज में पंचायत चुनावों को लेकर अधिकारियों का दूसरा चरण का प्रशिक्षण संपन्न

Ago

नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस को मिला जनसमर्थन, विकास कार्यों पर जनता ने जताया भरोसा : केवल सिंह पठानिया

Ago

भोटा और सुजानपुर में कांग्रेस समर्थित प्रतिनिधियों का दावा मजबूत, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर जताई उम्मीद

Ago

टक्का जिला परिषद वार्ड में चुनावी मुकाबला तेज, सुमित शर्मा ने जसवीर बिट्टा को दी विकास एजेंडा बताने की चुनौती

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?