संजीव महाजन,नूरपुर: जिला कांगड़ा में नूरपुर के जाने माने अधिवक्ता समाजसेवी, सचित शर्मा को विश्व हिंदू महासंघ हिमाचल प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। विश्व हिंदू महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष व कालका मंदिर के पीठाधीश्वर मंहत सुरेंद्रनाथ अवधूत ,राष्ट्रीय सचिव व हिमाचल प्रदेश प्रभारी कुलभूषण शर्मा , राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजकुमार चौहान ,हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र समकडिया के दिशा निर्देशन पर अधिवक्ता सचित शर्मा को विश्व हिंदू महासंघ हिमाचल प्रदेश का उपाअध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं।
विश्व हिंदू महासंघ हिमाचल प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र समकड़िया , प्रदेश संगठन मंत्री देवेंद्र राणा , प्रदेश महामंत्री नरेंद्र शर्मा व संगठन के सभी दायित्वान कार्यकर्ताओं ने अधिवक्ता सचित शर्मा को नवीन दाईत्व मिलने पर बधाई दी हैं।
सचित शर्मा ने प्रेसवार्ता कर कहा कि मुझे संगठन ने जो जिम्मेवारी सौंपी है मैं पूरी ईमानदारी ,निष्ठा से संगठन के कार्य करूंगा । सचित शर्मा ने संगठन के सभी दायित्वान कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिल जुल कर संगठन के कार्य को आगे बढ़ाएंगे।
