By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सदर विधायक अनिल शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने ली कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर की क्लास
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सदर विधायक अनिल शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने ली कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर की क्लास
himachalpolitical

सदर विधायक अनिल शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री के सामने ली कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर की क्लास

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2023/06/08 at 6:04 PM
Share

मंडी : धर्मवीर – मंडी शहर में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के दौरान सदर विधायक अनिल शर्मा पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर की बेटी व कांग्रेस नेत्री चंपा ठाकुर पर उस समय बरस पड़े जब सरस्वती पूजन के दौरान चंपा ठाकुर ने विधायक अनिल शर्मा से पहले ही दीप प्रज्वलित कर दिया। ऐसा करने पर जहां विधायक अनिल शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल के सामने ही ना केवल चंपा ठाकुर की क्लास ही नहीं बल्कि उन्हें खरी खरी भी सुनाई। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की थी। जबकि बीजेपी विधायक अनिल शर्मा व चंपा ठाकुर सहित कई कांग्रेसी नेता इस मौके पर विशेष रूप से मौजूद रहे।

सरकारी कार्यक्रम में प्रोटोकॉल तोड़ने पर चंपा ठाकुर पर बरसे अनिल शर्मा

संस्कृति सदन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान जब मां सरस्वती पूजन की बात आई तो प्रोटोकॉल के अनुसार सबसे पहले स्वास्थ्य मंत्री डॉ धनीराम शांडिल ने दीप प्रज्वलित किया। इसके उपरांत पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी व सदर से कांग्रेस की प्रत्याशी रही चंपा ठाकुर ने विधायक अनिल शर्मा से पहले ही दीप प्रज्वलित कर दिया। चंपा ठाकुर ने दीप प्रज्जवलित करने के उपरांत कैंडल पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर को थमा दी। जैसे ही कैंडल पूर्व सीपीएस सोहनलाल ठाकुर के पास पहुंची तो उन्होंने पहले बीजेपी विधायक अनिल शर्मा को आगे कर दीप प्रज्वलित करने की बात कही। कैंडल हाथ में लेते ही सदर विधायक अनिल शर्मा बोले “इतना तो पता ही होना चाहिए कि कार्यक्रम का प्रोटोकॉल क्या होता है”। इतना बोलने के बाद विधायक अनिल शर्मा ने दीप प्रज्जवलित किया। दीप प्रज्वलित करने के बाद अनिल शर्मा चंपा ठाकुर की ओर घूमें और प्रोटोकॉल तोड़ने पर उनको खूब खरी-खरी सुनाई। यह सब वाक्य मंडी शहर के संस्कृति सदन में आयोजित बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम में बीता। वहीं इसके उपरांत स्टेट पर जब मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को सम्मानित करने की बात आई तो उस समय सब कुछ सही था।

चुनावों में दो बार हुआ है दोनों का आमना-सामनाः

बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री व अनिल शर्मा के पिता स्व.पंडित सुखराम के समय से दोनों परिवारों के बीच पड़ी खटास आज भी देखने को मिल रही है। पूर्व मंत्री कौल सिंह की बेटी चंपा ठाकुर ने दो बार कांग्रेस के टिकट पर विधायक अनिल शर्मा के खिलाफ चुनाव लड़ा है। जबकि विधायक अनिल शर्मा शर्मा ने बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ा था। दोनों ही चुनावों में चंपा ठाकुर को हार का सामना करना पड़ा है। 2022 के विधानसभा चुनावों में भी चंपा ठाकुर ने विधायक अनिल शर्मा के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरी थी। जिसमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। हालांकि जिस कार्यक्रम में यह वाक्य बीता वह कार्यक्रम पूर्ण रूप से सरकारी था और प्रदेश में इस वक्त कांग्रेस की ही सरकार है। अनिल शर्मा सदर से विधायक हैं और यह कार्यक्रम उनके हल्के में ही संपन्न हुआ। ऐसे में बीजेपी विधायक अनिल शर्मा भी इस कार्यक्रम में पहुंचे हुए थे।

TAGGED: Mandi MLA Anil sharma
Chandrika June 8, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article ऊना में नहीं थम रहा हिंदू देवताओं पर अभ+द्र टिप्प+णी करने पर उठा विरो+ध, हिंदू समाज के लोगों ने हनुमान चालीसा पढ़ कर किया प्रदर्शन व वि+रोध
Next Article वेब सीरीज असुर- 2 में अहम किरदार निभाने वाले जुनेद इकबाल का उनके स्कूल में किया गया सम्मानित
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?