बीबीएन : जगत सिंह – बद्दी में जेबीआर कंपनी के मजदूरों द्वारा बिना नोटिस के काम से निकालने के बाद रोष प्रदर्शन किया । नगर परिषद कार्यालय के बाहर दर्जनों सफाई कर्मियों ने बिना नोटिस के काम से निकालने के बाद नगर परिषद के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया ।इसी बीच सभी कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों सहित नगर परिषद बद्दी के प्रांगण में इकट्ठे होकर जेबीआर कंपनी व नगर परिषद बद्दी के खिलाफ नारेबाजी की।
जेबीआर के कर्मचारियों को बिना नोटिस दिए निकालने का आरोप
कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि जेबीआर कंपनी ने उन्हें पिछले दो-तीन महीने का वेतन नहीं दिया है और उन्हें बिना कुछ बताए आज काम पर आने से मना कर दिया गया। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष मेला राम चन्देल ने कहा कि जेबीआर कंपनी मजदूरों के साथ सरासर अन्याय कर रही है, जो कि किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना कारण बताए मजदूरों को निकाला गया है जो कि सरासर गलत है ।जेबीआर को इन मजदूरों को दोबारा काम पर रखना होगा चाहे इसके लिए हमें आंदोलन क्यों ना करना पड़े। उन्होंने कहा कि अगर जेबीआर उनकी मांगे नहीं मानती है तो वह भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे ।
उधर, इस विषय में जब नगर परिषद के ईओ ललित कुमार से बात की गई उन्होंने कहा कि जेबीआर कंपनी के कुछ कर्मचारियों ने एक ज्ञापन दिया है । जिसमें उन्हें निकालने की बात कही है उन्होंने कहा यह सभी कर्मचारी जेबीआर के हैं और नगर परिषद बद्दी का जेबीआर के साथ टेंडर हुआ है लेकिन फिर भी कर्मचारियों मांग को जेबीआर कंपनी के पदाधिकारियों को कहेंगे। क्योंकि उनके काम बंद करने से सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है।
