By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: विकास के क्षेत्र में किन्नौर जिला को अग्रणी जिला बनाने पर सरकार दे रही बल: जगत सिंह नेगी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > विकास के क्षेत्र में किन्नौर जिला को अग्रणी जिला बनाने पर सरकार दे रही बल: जगत सिंह नेगी
himachalpolitical

विकास के क्षेत्र में किन्नौर जिला को अग्रणी जिला बनाने पर सरकार दे रही बल: जगत सिंह नेगी

admin
admin 3 Min Read
Updated 2023/06/03 at 12:54 PM
Share
अनिल कुमार,किन्नौर: राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने अपने 11 दिवसीय किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान शुक्रवार को जिला के कल्पा उपमंडल के राष्ट्रीय राजमार्ग-5 चोलिंग में 1 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले संपर्क सड़क मार्ग चोलिंग से रांगले का शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनजातीय जिलों के चहुंमुखी विकास के प्रति वचनबद्ध हैं ओर अपने चुनावी वादों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण कर रही हैं।
इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को भी सुना ओर सभी उचित मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूर्ण करने का आश्वासन दिया। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि पूरे प्रदेश सहित जनजातीय जिला किन्नौर को विकास के क्षेत्र में अग्रणी जिला बनाने के लिए वह दिन-रात कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर अपने नैसंगिक सौंदर्य व आतिथ्य सत्कार के लिए देश सहित विदेश भर में प्रसिद्ध हैं। ऐसे में यह आवश्यक है कि यहां आने वाले अतिथिगण व पर्यटक हर प्रकार की सुविधा प्राप्त कर सकें जिसका मूल उदाहरण होता है दूर-दराज गांव व पर्यटक स्थलों तक संपर्क सड़क मार्गों की उपलब्धता। इसी के दृष्टिगत प्रदेश सरकार की ओर से जनजातीय जिलों के समग्र विकास के प्रति कार्य किया जा रहा हैं।
राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने किन्नौर जिला के टापरी बस-स्टैंड से हिमाचल पथ परिवहन निगम की टापरी से चंडीगढ़ के लिए वाॅल्वो बस सेवा का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि यह जिला के लोगों के लिए हर्ष का विषय है क्योंकि जिला में पहली बार वाॅल्वो बस सेवा आरंभ की जा रही है जो जिलावासियों को हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में प्रदेश सरकार की पहल हैं। बता दें कि यह बस कनैक्टींग सेवा के साथ उपलब्ध करवाई जा रही है जो टैम्पो ट्रेवलर के माध्यम से जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से करवाई जाएगी।
यह बस सेवा सांय 5 बजे टापरी से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी ओर चंडीगढ़ से टापरी के लिए इसका समय प्रातः 5 बजे होगा। इसके अतिरिक्त टापरी से चंडीगढ़ का किराया 1218 रुपये निर्धारित किया गया है। यात्रियों को रिकांगपिओ से चंडीगढ़ ओर चंडीगढ़ से रिकांग पिओ के लिए ऑनलाइन व ऑफलाइन दोनों बुकिंग की व्यवस्था की गई हैं।
इसके बाद जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने 4 दिवसीय ग्रीष्माकालीन महोत्सव टापरी का शुभारंभ किया।
TAGGED: Development, District, emphasis, Government, Jagat Singh Negi, Kinnaur, leading
admin June 3, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article जनकल्याण और विकास के अलावा सरकार का नहीं कोई दूसरा एजेंडा: मुकेश अग्निहोत्री
Next Article सफाई कर्मियों ने बद्दी नगर परिषद कार्यालय के बाहर किया धरना प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

मेडस्वान क्रिकेट लीग 2026 के अंतर्गत सुंदरनगर में रोमांचक मुकाबलों का आयोजन

Ago

गोविंद सागर झील में युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

Ago

संक्रांति पर माता चिंतपूर्णी धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

Ago

सरकारी दस्तावेज में कथित बदलाव पर आयुष विभाग सख्त, जांच के बाद होगी कार्रवाई

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?