By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश में बनने वाली 15 दवाओं के एक बार फिर हुए सैंपल फेल….सीडीएससीओ ने जारी किया ड्रग अलर्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > प्रदेश में बनने वाली 15 दवाओं के एक बार फिर हुए सैंपल फेल….सीडीएससीओ ने जारी किया ड्रग अलर्ट
himachalNews

प्रदेश में बनने वाली 15 दवाओं के एक बार फिर हुए सैंपल फेल….सीडीएससीओ ने जारी किया ड्रग अलर्ट

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/06/15 at 3:13 PM
Share

नालागढ़ : जगत सिंह – हिमाचल प्रदेश में मई में बनी अल्सर, बीपी और निमोनिया समेत 15 दवाओं के सैंपल फेल हो गए हैं। साथ ही देशभर की 27 दवाएं भी मानकों पर खरी नहीं उतर पाई हैं। एक दवा नकली पाई गई है।

प्रदेश की दवा कंपनियों पर उठने लगे सवाल

प्रदेश में जिन दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं, उनमें हाल ही में नकली दवाई बनाने के लिए विवादों में रही बद्दी की साइपर फार्मा के चार सैंपल समेत सोलन जिले के 13, सिरमौर और कांगड़ा के एक-एक दवा के सैंपल फेल हुए हैं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन ने मई के ड्रग अलर्ट में यह दवाएं मानकों पर सही नहीं पाईं।इन दवाओं में अल्सर, बीपी, संक्रमण, दर्द, थक्कारोधी, बुखार, निमोनिया, दस्त, मधुमेह और टांसिल की दवा शामिल है। मई में 1302 दवाओं के सैंपल लिए, जिसमें 1274 सैंपल मानकों पर खरे उतरे और 27 के सैंपल फेल हुए हैं। वहीं, एक दवा कंपनी नकली पाई गई । जिला सोलन की गांव बलोह सेरी स्थित एसेंट फार्मास्युटिकल कंपनी की अल्सर की दवा मिसोप्रोस्टोल टैबलेट, नालागढ़ के नंगल स्थित एलविस हेल्थ केयर कंपनी की संक्रमण की दवा डाक्सीसिलिन कैप्सूल, कांगड़ा की टेरॉस फार्मास्युटिकल कंपनी की बीपी की दवा टेल्मीसार्टन टैबलेट, बद्दी के काठा स्थित एलाइंस बाॅयोटेक कंपनी की थक्कारोधी दवा हेपरिन सोडियम इंजेक्शन, बद्दी के थाना गांव की ऐलकेम लैबोरेटरी कंपनी की गले के संक्रमण की दवा एमोक्सीलिन कैप्सूल के सैंपल फेल हुए हैं।

प्रदेश की दवाई मांगों पर नहीं उतर पाई खरा

बद्दी के गलफा लैबोरेटरी की बुखार की दवा पैरासिटामोल, बद्दी के लोधी माजरा की सपास रेमीडीज कंपनी की अल्सर की दवा ओमिप्राजोल कैप्सूल, सिरमौर के पांवटा साहिब की जी लैबोरेटरी कंपनी की निमोनिया की दवा मोनामोक्स सीएल, बद्दी की काठा स्थित कोरटैक्स मेडिकल कंपनी की बुखार की दवा निमिस्लाइड व पैरासिटामोल, बरोटीवाला के कोटला स्थित कोसमास फार्मास्यूटिकल कंपनी की बुखार की दवा पैरासिटामोल ओरल सस्पेंशन, बद्दी के गुल्लरवाला स्थित साइपर फार्मा कंपनी की दस्त की दवा लोपेरामाइड टैबलेट, इसी कंपनी की एलर्जी की क्लोरफेनीरामिन, संक्रमण की डॉक्सीलिन और टांसिल की दवा सेफिक्साइम ओफ्लाक्सिन और नालागढ़ के मलकू माजरा स्थित ऐंज लैबोरेटरी कंपनी की मधुमेह की दवा ग्लीमिप्राइड के सैंपल फेल हुए हैं।

राज्य दवा नियंत्रक नवनीत मरवाह ने सैंपल फेल होने की पुष्टि करते हुए बताया कि जिन उद्योगों के दवा के सैंपल फेल हुए हैं, उन्हें जल्द ही नोटिस जारी किया जाएगा। बाजार से खराब दवाई को वापस लाने के लिए कहा गया है। विभाग स्वयं भी इन कंपनियों के सैंपल की जांच करेगा।

TAGGED: BBN Samples of 15 medicines made in the state failed
Chandrika June 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गुजरात पहुंचने के बाद बिपरजॉय तूफ़ान का हिमाचल पर भी दिख सकता हैं असर, 18 और 19 जून को बढ़ सकती हैं बारिश
Next Article प्रदेश के अस्पतालों में बढ़ाया जाए कोविड कर्मचारियों का अनुबंध..
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

धर्मशाला में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन, 200 से अधिक परिवार पार्टी में शामिल: सुधीर शर्मा

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्रकटोत्सव की धूम, फूलों और रोशनी से सजा भव्य दरबार

Ago

पहले दिन नामांकन प्रक्रिया शुरू: 7 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, कांग्रेस के 6 प्रत्याशी मैदान में

Ago

मंडी के अधिवक्ता नरेंद्र गुलरिया ने फिर लहराया परचम, बार काउंसिल में दोबारा चुने गए सदस्य

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?