By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: प्रदेश के अस्पतालों में बढ़ाया जाए कोविड कर्मचारियों का अनुबंध..
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > प्रदेश के अस्पतालों में बढ़ाया जाए कोविड कर्मचारियों का अनुबंध..
healthhimachal

प्रदेश के अस्पतालों में बढ़ाया जाए कोविड कर्मचारियों का अनुबंध..

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2023/06/15 at 3:22 PM
Share

कुल्लू : मनमिंन्द्र अरोड़ा – हिमाचल प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में कोरोना काल के दौरान कोविड केयर सेंटर में मरीजों की देखभाल के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी। ऐसे में अनुबंध के आधार पर इन कर्मचारियों को नियुक्त किया गया था। अब प्रदेश के अस्पतालों में इन कर्मचारियों का अनुबंध 30 जून को खत्म होने जा रहा है। वही कोविड केयर सेंटर में काम कर रहे कर्मचारियों ने अब प्रदेश सरकार से मांग रखी है कि उनका अनुबंध दोबारा से रिन्यू किया जाए। ताकि उन्हें बेरोजगार ना होना पड़े।

डीसी के माध्यम से प्रदेश सरकार को भेजा ज्ञापन

इसी मुद्दे को लेकर ढालपुर में कोविड केयर सेंटर में तैनात कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल डीसी से मिला और एक ज्ञापन भी प्रदेश सरकार को भेजा गया। जिसमें यह मांग रखी गई कि उन्हें समय पर वेतन जारी किया जाए और उनका अनुबंध फिर से रिन्यू किया जाए। स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रहे कर्मचारी तेजेंद्र सिंह व मीनाक्षी का कहना है कि वह कोरोना काल से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन उन्हें ना तो समय पर वेतन मिलता है और हर 3 माह के बाद उनका अनुबंध भी खत्म कर दिया जाता है। जबकि वह लगातार अपने कार्य को पूरा कर रहे हैं। अब 30 जून को फिर से उनका अनुबंध खत्म होने जा रहा है और अपना अनुबंध नियमित करने के लिए उन्हें या तो शिमला के चक्कर काटने पड़ते हैं। या पर उन्हें बड़े बड़े अधिकारियों के कार्यालय भटकना पड़ता है। कर्मचारियों का कहना है कि बीते दिनों जब स्वास्थ्य मंत्री ढालपुर आए थे। तो उन्होंने भी आश्वासन दिया था कि उन्हें समय पर वेतन दिया जाएगा और उनका अनुबंध भी नियमित किया जाएगा। ऐसे में सरकार प्रदेश के सभी कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें समय पर वेतन जारी करना और उनका अनुबंध भी नियमित होना चाहिए।

TAGGED: Kullu covid employees contract
Chandrika June 15, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article प्रदेश में बनने वाली 15 दवाओं के एक बार फिर हुए सैंपल फेल….सीडीएससीओ ने जारी किया ड्रग अलर्ट
Next Article रिवाज बदलने के दावे करने वालों के हाथों में नहीं है अब परिस्थितियां, केंद्र से बुलाने पड़़ रहे नेता-उपमुख्यमंत्री
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

भगवान दास शास्त्री बने सीनियर सिटीजन कौंसिल हमीरपुर के नए प्रधान

Ago

ठमाणी के पास भीषण सड़क हादसा: ट्राला जीप–ट्रक टक्कर में युवक की मौत, दो घायल

Ago

धर्मशाला में 27 अप्रैल से सजेगा फुटबॉल का महाकुंभ, देशभर की टीमें लेंगी हिस्सा

Ago

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?