By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: संवाद” व्हाट्सएप ग्रुप…..इस तरह शिकायतकर्ता पीड़ित व्यक्ति और पुलिस के बीच कर रहा समन्वय स्थापित
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > संवाद” व्हाट्सएप ग्रुप…..इस तरह शिकायतकर्ता पीड़ित व्यक्ति और पुलिस के बीच कर रहा समन्वय स्थापित
himachalNews

संवाद” व्हाट्सएप ग्रुप…..इस तरह शिकायतकर्ता पीड़ित व्यक्ति और पुलिस के बीच कर रहा समन्वय स्थापित

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2023/12/28 at 8:24 AM
Share

सोलन : योगेश शर्मा ( TSN)- हिमाचल प्रदेश पुलिस लगातार लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य कर रही है इसी कड़ी में सोलन पुलिस ने भी “संवाद” व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है जिसके माध्यम से पुलिस थाना स्तर पर दर्ज होने वाले मामलों में क्या कार्रवाई अमल में लाई जा रही है इसको लेकर विक्टिमस और कंप्लेंट्स के साथ मिलकर पुलिस कार्य कर रही है और उन्हें जानकारी प्रदान की जा रही है कि उनके मामले में किस तरह से पुलिस कार्य कर रही है।

जिला में थाना स्तर पर बनाए गए 10 ग्रुप

बुधवार को मीडिया से बातचीत के दौरान एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में पुलिस की कार्यप्रणाली बढ़ती जा रही है और पुलिस से भी लोगों की अपेक्षाएं बढ़ती जा रही है इसको देखते हुए पुलिस द्वारा लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए “संवाद” व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। यह ग्रुप थाना स्तर पर बनाया गया है जिसके लिए 10 व्हाट्सएप ग्रुप सोलन जिला में थाना स्तर पर बनाए गए हैं इसमें मामलों को लेकर किस तरह की कार्रवाई की जा रही है उसके संबंध में पीड़ित व्यक्तियों को जानकारी प्रदान की जाती है। शिकायतकर्ता, पीड़ित व्यक्ति और पुलिस के बीच जो संपर्क मामलों के दौरान टूट जाता है उसको इस संवाद व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से स्थापित किया जा रहा है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि एक सितंबर 2023 से जो शिकायत थाना स्तर पर लोगों को मिली है उन लोगों से बातचीत कर उन्हें इस व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया है समय-समय पर उनके मामले में क्या जांच की जा रही है और जो जानकारी लोगों को चाहिए उसके बारे में इसमें जानकारी प्रदान की जा रही है वहीं इसको लेकर आने वाले दिनों में भी पुलिस कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इस व्हाट्सएप ग्रुप में संवेदनशील मामले जिनमें महिलाओं और बच्चों की जानकारी को साँझा नहीं किया जाता है इस व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से यह फायदा हो रहा है कि शिकायत कर्ता पीड़ित व्यक्ति और पुलिस के बीच समन्वय स्थापित हो रहा है,और इस ग्रुप से मामलों को सुलझाने में भी पुलिस को आसानी होती है।

TAGGED: Solan Samvad" WhatsApp group
Chandrika December 27, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article एनएच पांच पर अब आम लोगों और पर्यटकों को मिलेंगे प्राकृतिक खेती के उत्पाद-कृषि सचिव
Next Article शिमला में 10 दिनों में प्रवेश हुए 1 लाख 60 हजार वाहन,ट्रैफिक और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने बनाया प्लान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हमीरपुर में पंचायत व नगर निकाय चुनावों की तैयारी पूरी, तीन चरणों में होगा मतदान

Ago

माता चिंतपूर्णी मंदिर में प्राचीन परंपरा को नया स्वरूप, चंदन की टोकरी भव्य पालकी में स्थापित

Ago

छात्रा सिया गुलेरिया को न्याय दिलाने के लिए एसएफआई ने परिवार को दी आर्थिक सहायता

Ago

कृषि विश्विद्यालय, पालमपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में वर्चुअल माध्यम से जुड़े राज्यपाल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?