By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: पोषण अभियान के तहत संजय पराशर ने 46 मरीजों तक पहुंचाई पोषण किट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > health > पोषण अभियान के तहत संजय पराशर ने 46 मरीजों तक पहुंचाई पोषण किट
healthhimachal

पोषण अभियान के तहत संजय पराशर ने 46 मरीजों तक पहुंचाई पोषण किट

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/05 at 11:43 AM
Share

विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: पोषण अभियान के तहत समाजसेवी संजय पराशर टीबी मरीजों के लिए भी मसीहा बन गए हैं। पराशर की ओर से अभियान के तहत अब तक 46 मरीजों को दवाईयां व पोषक किट दी जा चुकी हैं और शेष मरीजों को तीन दिन के भीतर यह सामग्री पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। संजय पराशर ने कहा कि मरीजों के स्वस्थ होने तक उनका यह अभियान जारी रहेगा और जसवां-परागपुर पूर्ण रूप से टीबी मुक्त हो जाए, इसके लिए भी कार्य किया जाएगा।

भारत को टीबी मुक्त करने के लिए छेड़े गए देशव्यापी अभियान में संजय पराशर ने 74 टीबी मरीजों को गोद ले लिया है। टीबी उन्मूलन के लिए पराशर ने जमीनी स्तर पर कार्य करना शुरू कर दिया है और इसके लिए बकायदा एक विशेष टीम का गठन किया गया है और मरीजों को राहत देने के लिए टीम उनके घर पहुंच कर पोषण टीम दे रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन के मद्देनजर संजय ने टीबी मरीजों के लिए पोषण किट तैयार की। इस अभियान के तहत 1000 रुपये कीमत वाली न्यूट्रिएंट्स किट मरीज को पराशर की ओर से दी जा रही है, जिसमें न्यूट्रीशन वैल्यू के हिसाब से महीने भर के पोषण आहार की वस्तुएं हैं।

पोषण किट में अनाज, दालें, सरसों का तेल, मूंगफली दाना, दूध पाउडर ओर सोया नगेट शामिल है। इसके अलावा मरीजों को सब्जी व फल, विटामिन बी और खनिज पदार्थ जैसे पोषक तत्व उपलब्ध करवाने की भी पराशर ने तैयारी कर ली है। हर माह इन खाद्य पदार्थों को संजय की टीम की ओर से मरीजों के घर तक पहुंचाया जाएगा।

दवाइयों की जरूरत पड़ने पर मरीजों को होम डिलीवरी भी दी जा रही है। इस क्रम में संजय ने निर्णय लिया है कि वह व्यक्तिगत रूप से इन मरीजों से मिलकर उनका हौसला बढ़ाएंगे। वहीं, कैप्टन संजय ने कहा कि सरकार ने भारत को 2025 तक पूर्ण रूप से टीबी उन्मूलन की बात कही है। निश्चित तौर पर जसवां-परागपुर क्षेत्र भी इससे पहले टीबी बीमारी से मुक्त होगा, ऐसा उनका मानना है। उन्होंने कहा कि निक्षय मित्र बनने के बाद वह इन मरीजों की हर सुख-सुविधा का ख्याल रखेंगे। अगले दिनों में हर मरीज के घर पोषण किट पहुंचाने की व्यवस्था कर दी गई है।

TAGGED: himachal
admin October 5, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article 1. बलबीर चौधरी के टिकट के सर्मथन में उतरे भाजपा जिला उपाध्यक्ष ठाकुर होशियार सिंह
Next Article भगवान रघुनाथ की रथ यात्रा में शामिल होंगे PM मोदी, पुलिस ने तैयार किया खास प्लान (देखें तस्वीरें)
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

महाधिवक्ता ने नव अधिवक्ताओं को दिए नैतिकता और न्याय के संदेश

Ago

रोहड़ू और छौहारा की पंचायतों में उत्साहपूर्ण मतदान, कई क्षेत्रों में 85 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज

Ago

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर हमला, मुख्य सचिव की नियुक्ति पर उठाए सवाल

Ago

रामपुर के बैली पुल में दरारें बढ़ीं, प्रशासन ने यातायात पर लगाई रोक

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?