By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: संस्कार संस्था ने वितरित की साठ हजार की छात्र सहयोग निधि
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > संस्कार संस्था ने वितरित की साठ हजार की छात्र सहयोग निधि
himachalpolitical

संस्कार संस्था ने वितरित की साठ हजार की छात्र सहयोग निधि

admin
admin 3 Min Read
Updated 2022/10/09 at 5:32 PM
Share

घुमारवीं/सुभाष ठाकुर: संस्कार संस्था ने साठ हजार की छात्र सहयोग निधि जरूरतमंद छात्रों को वितरित की। संस्था के संस्थापक महेंद्र धर्माणी ने कहा कि इस बार संस्था द्वारा पहली से आठवीं तक एक हजार 9वीं व 10वीं को 1500 रुपए और 11वीं और 12वीं के बच्चों को 2000, आईटीआई के बच्चो को 2500 और कॉलेज में पढ़ने वालों को 3000 वार्षिक दिए गए। संस्था द्वारा कुल 30 बच्चों को 60,000 की राशि वितरित की गई। उन्होंने कहा कि अपनी क्षमता के अनुसार समाज के लिये अपना योगदान देना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई बच्चा पढ़ने में अच्छा है और आर्थिक रूप से कमजोर है या जिन बच्चो के माता पिता नहीं होने के कारण पढ़ाई नही कर पा रहा हो उसकी सारी पढ़ाई संस्था द्वारा करवाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि हमें अपनी नौकरी, दुकान या खेत के काम के साथ साथ समाज के लिये भी कुछ करना चाहिए ताकि हमारी युवा पीढ़ी सही दिशा में जाए। आज के दिन युवा पीढ़ी का ध्यान रखना ही समाज के लिए बड़ा काम है ताकि हमारा युवा किसी नशे की चपेट में न आ सके। उन्होंने कहा कि अगर आज का युवा बचेग तो देश बचेगा और समाज भी बचेगा। ओपी शर्मा पूर्व निदेशक शिक्षा विभाग ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए हमें निरंतर काम करते रहना चाहिए संस्कार संस्था यह काम पिछले कई सालों से कर आ रही है जोकि सराहनीय है। हम सभी को बिना स्वार्थ के समाज के लिए योगदान करना चाहिए जोकि अपने समाज राज्य तथा देश हित में है।

किसी भी बच्चे की पैसे की वजह से पढ़ाई रुकनी नहीं चाहिए: महेंद्र

संस्था का मानना है कि आर्थिक रूप से कमजोर कोई भी ऐसा बच्चा नहीं रहना चाहिए जो पैसे के अभाव के कारण अपनी पढ़ाई पूरी ना कर सके। ऐसे बच्चों की संस्था हमेशा मदद करने के लिए तत्पर है । संस्था पिछले 2 वर्षों से “छात्र सहयोग निधि” कार्यक्रम को चला रही है जिसमें घुमारवीं के लगभग 30 बच्चों की पढ़ाई में मदद कर रही है। संस्था वर्ष भर छात्र अभिनंदन सम्मान समारोह, छात्र सहयोग निधि, जल संरक्षण कार्यक्रम, नशा निवारण, पौधारोपण, निशुल्क कोचिंग कक्षाएं, स्वच्छता कार्यक्रम, रक्तदान शिविर, गांव गांव स्वस्थता कार्यक्रम, कोरोना काल मे सहायता और आर्थिक रूप से कमजोर लोगो की मदद करना आदि का आयोजन करती रहती है।

TAGGED: Sanskar Sansthan, Student
admin October 9, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर विधानसभा से समाजसेवी आशीष शर्मा ने फूंका चुनावी बिगुल,समर्थन देख हुए भावुक
Next Article कर्नल धनीराम शांडिल ने अपने 5 साल का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखा
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में चिट्टा माफिया पर पुलिस का शिकंजा कड़ा, जनता से मांगा सहयोग

Ago

धर्मशाला में म्यूजियम डे पर सजेगी पंजाब के कलाकारों की खास प्रदर्शनी

Ago

चिंतपूर्णी में भाजपा प्रत्याशी पवनजीत सिंह को मिला वरिष्ठ नेता का समर्थन, लोगों से सहयोग की अपील

Ago

कांगड़ा में नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, हेरोइन व नकदी के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?