By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: सतपाल रायजादा बोले – प्रदेश के हित में RDG मुद्दे पर प्रधानमंत्री से करें सांसद बातचीत
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > सतपाल रायजादा बोले – प्रदेश के हित में RDG मुद्दे पर प्रधानमंत्री से करें सांसद बातचीत
himachal

सतपाल रायजादा बोले – प्रदेश के हित में RDG मुद्दे पर प्रधानमंत्री से करें सांसद बातचीत

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2026/02/17 at 5:54 PM
Share
ऊना, राकेश-:ऊना सदर के पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि RDG का मुद्दा आज पूरे हिमाचल प्रदेश पर भारी पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि RDG की ग्रांट को रोकना राजनीति से प्रेरित कदम है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
रायजादा ने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय बजट को लेकर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण की सराहना तो की, लेकिन हिमाचल के हक में एक बार भी प्रधानमंत्री से बात नहीं की। उन्होंने कहा कि RDG को लेकर सांसद का बयान सामने आया है, जिसमें कहा गया कि केंद्र सरकार ने 20 साल पहले ही प्रदेश को आगाह कर दिया था। रायजादा ने इसे भ्रामक बताते हुए कहा कि 20 वर्ष पहले प्रदेश में भाजपा की सरकार थी और उस समय प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री थे। यदि कोई पुराना नोटिफिकेशन है तो उसे सार्वजनिक किया जाना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद जनता को गुमराह कर रहे हैं। रायजादा ने कहा कि देश को आजाद कराने और एकजुट रखने में कांग्रेस नेतृत्व की अहम भूमिका रही है। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मनमोहन सिंह के नेतृत्व में देश के विकास का उल्लेख किया। साथ ही उन्होंने कहा कि आज बदलाव की बात की जा रही है, लेकिन महंगाई, पेट्रोल-डीजल और गैस के बढ़ते दामों से आम जनता परेशान है।रायजादा ने कहा कि हिमाचल के सभी सांसदों—चाहे वे लोकसभा से हों या राज्यसभा से—को प्रदेश के हित में केंद्र सरकार से मजबूती से बात करनी चाहिए, ताकि आर्थिक संकट से जूझ रहे हिमाचल को राहत मिल सके।
TAGGED: Una Congress State Vice President Satpal Raizada
Chandrika February 17, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 717 ग्राम चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next Article धर्मशाला में डॉ. नरेश बंसल बोले—बजट 2026-27 इंफ्रास्ट्रक्चर और आमजन के हित में, हिमाचल सरकार पर साधा निशाना
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

ऊना में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध लकड़ी से भरे 10 वाहन जब्त

Ago

हिमफेड ने एनसीईएल और बीबीएसएसएल के साथ किए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर, प्रदेश के उत्पादन को बेहतर बाजार मिलने की उम्मीद

Ago

जलवायु चुनौतियों के बीच तकनीक आधारित लोक निर्माण व्यवस्था विकसित करने पर जोर

Ago

फोरलेन निर्माण की धीमी रफ्तार और धूल से बढ़ीं लोगों की मुश्किलें

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?