राकेश,ऊना: कांग्रेस पार्टी को छोड़ भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से 3 बार के विधायक रहे राकेश कालिया को उनके कद के अनुसार अहम जिम्मेवारी देने की बात गुरुवार को सतपाल सत्ती ने अपने चुनावी प्रचार के लिए आयोजित नुक्क्ड़ सभा में कही। उन्होंने कहा कि राकेश कालिया के भाजपा में आने से जिले की 2 से 3 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा का जनाधार बढ़ने का भी दावा किया।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश की चुनावी जंग में तमाम राजनीतिक दल अपने पूरे दमखम के साथ चुनावी मैदान में उतर चुके हैं । प्रत्येक राजनीतिक दल अपनी- अपनी विशेष रणनीतियों के तहत जनता को अपनी ओर खींचने के प्रयास में लगा हुआ है,हालांकि फिलहाल नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से ही राजनीतिक दलों की ओर से चुनाव प्रचार करने के प्रयास किए जा रहे है। कुछ इसी प्रकार का उदाहरण दिखाई दिया ऊना सदस्य भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सतपाल सत्ती की नुक्कड़ सभाओं में जहां सतपाल सत्ती की ओर से करवाए गए विकास कार्यों का जिक्र उनके समर्थकों की ओर से कैलेंडर बांटकर किया जा रहा है।
