संजीव महाजन,नूरपुर: विश्व के इकलौते प्राचीन प्रसिद्ध श्रीकृष्ण बृजराज मंदिर नूरपुर में सत्संग का विशेष कार्यक्रम रखा गया। इस मंदिर में श्रीकृष्ण के साथ मीरा की पूजा होती हैं। इस मंदिर को 16वीं शताब्दी में राजा जगत सिंह ने बनवाया था। मंदिर प्रांगण में रविवार को बाहर से आए हुए सभी प्रभुप्रिमियों ने ठाकुर के चरणों मे सत्संग किया ओर आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस सत्संग कार्यक्रम में झांसी,दिल्ली, पंजाब, जम्मू आदि श्रद्धालुओं के साथ बृजराज स्वामी सदस्य व नूरपुर वासी शामिल रहे । मंदिर कमेटी की ओर से हर रविवार को कीर्तन व लंगर का आयोजन भी किया जाता हैं ।
योगेश पूरी ने कहा कि हम सिद्ध योग आश्रम कांगड़ा से आए हैं। हमारा 15 जून से 20 जून तक योग शिविर का आयोजन हर वर्ष किया जाता हैं। यह निशुल्क शिविर होता हैं इसमें राष्ट्रीय,अंतरराष्ट्रीय स्तर से लोग आते हैं जिनका योगा की मदद से कई बिमारियों का इलाज किया जाता हैं। हमारा सौभाग्य है कि आज हमें बृजराज स्वामी में समय मिला है हमारी बहुत समय पहले से ख़्वाहिश थी। चार महीने बाद हमें बृजराज स्वामी मंदिर में कीर्तन करने का समय मिला हैं।
अरुण कुमार ने कहा कि हम झांसी से आए हैं। कांगड़ा में जो हर वर्ष 15 जून से 20 जून तक योग शिविर होता हैं। उसी बीच आज हमें बृजराज स्वामी मंदिर नूरपुर में सत्संग का समय मिला था। हम सब सत्संग सदस्य यहां मंदिर में आए हुए हैं। हम सौभाग्यशाली है कि इस प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर में हमें सत्संग का मौका मिला हैं। इस मंदिर में आकर हमें इतना अच्छा लगा हैं कि अब मन करता हैं कि हम यहां बार बार आए जो इस मंदिर में शांति और आनंद मिला हैं उसे हम ब्यान नहीं कर सकते हैं।
