राहुल चावला,धर्मशाला: जिला पुलिस ने एक बार फिर से विक्टिम डे की शुरूआत कर दी हैं। हर माह के तीसरे रविवार को विक्टिम डे की शुरूआत पहले भी की गई थी, लेकिन कोविड के बाद इसका आयोजन नहीं हो पाया था। अब एसपी शालिनी अग्रिहोत्री के निर्देशानुसार फिर से विक्टिम डे को शुरू किया गया हैं। पुलिस अधिकारियों ने विभिन्न पुलिस थानों में जाकर लोगों व पी+ड़ितों की समस्याओं को सुना।
पुलिस थाना धर्मशाला में भी विक्टिम डे मनाया गया, जिसमें एएसपी बीर बहादुर ने शिरकत करते हुए पी+ड़ितों का पक्ष सुना। एएसपी ने बताया कि कोविड काल के बाद फिर से विक्टिम डे को शुरू किया गया हैं। विक्टिम डे को लेकर लोगों में जागरूकता न होने की वजह से रविवार को कम संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। जैसे-जैसे लोगों को पता चलेगा, आगामी दिनों में विक्टिम डे पर समस्या लेकर आने वाले लोगों की संख्या में भी इजाफा होगा। विक्टिम डे पर तीन ही लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे, जिनकी समस्याओं को सुनकर समाधान के प्रयास किए जा रहे हैं।
