मनमिन्दर अरोड़ा/कुल्लू: कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते जिया पुल से एक स्कूली छात्रा द्वारा छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि शाम को किसी स्कूली छात्रा ने जिया पुल से छलांग लगाई थी। इस लड़की को लोगों ने पुल पर घूमते हुए देखा थोड़ी देर में फिर गायब हो गई। इस बारे में ग्राम पंचायत जिया के प्रधान संजीव कुमार ने भुंतर पुलिस की सूचना दी कि किसी लड़की ने जिया पुल से छलांग लगा लगाई है। लड़की का स्कूली बैग भी पुल के ऊपर ही पड़ा था। पुलिस शाम को ही मौके पर पहुंच गई थी लेकिन उस समय लड़की का कोई पता नहीं चल पाया। सुबह लोगों ने एक डेड बॉडी ब्यास-पार्वती संगम के बीच में फंसी देखी तो पुलिस को सूचित किया तो पुलिस मौके पर पहुंची राफ्ट के माध्यम से शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला।

क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में किया जा रहा युवती का पोस्टमार्टम
मिली जानकारी के अनुसार यह शव उसी लड़की का है जिसने शाम को जिया पुल से छलांग लगाई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू लाया गया है। लड़की पांगी से है और अपने दादा-दादी के पास मौहल में रहती है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है कि लड़की ने पुल से छलांग किन कारणों से लगाईl वही एएसपी कुल्लू आशीष शर्मा ने बताया कि ब्यास -पार्वती में मिला शव उसी लड़की का है जिसने शाम को जिया पुल से छलांग लगाई।
