बिलासपुर/सुभाष ठाकुर: चंडीगढ़-मनाली NH-205 पर बुधवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे स्वारघाट से 3 किलोमीटर दूर डडवाल स्थान पर कीरतपुर से बिलासपुर की तरफ जा रहे ट्राला नम्बर एचपी11सी-7245 की अचानक प्रेशर पाइप फट गई। जिससे ट्राले की ब्रेक नहीं लगी और वह तेज गति से आगे खड़े खराब ट्राला से पीछे जोर से टकरा गया | इस हादसे में ट्राला चालक बुरी तरह से घायल हो गया जिसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट की 108 एम्बुलेंस से घवांडल अस्पताल ले जाया गया है।
बता दें कि सरकार ने पीएचसी स्वारघाट को सीएचसी में स्तरोंउन्नत तो कर दिया लेकिन अस्पताल में स्टाफ नाममात्र का है। सीएचसी स्वारघाट में केवल एक डॉक्टर होने के चलते 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाए नहीं मिल पा रही है। इस सम्बन्ध में बीएमओ नैना देवी डॉ. सुरेन्द्र सिंह बाबा ने बताया कि सीएचसी स्वारघाट में केवल एक डॉक्टर है और 24 घंटे स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए कम से कम 3 से 4 डॉक्टर होने चाहिए।
