संजु चौधरी,शिमला: पूर्व भाजपा सरकार में शहरी विकास मंत्री रहे सुरेश भारद्वाज को शनिवार शाम एक स्कूटी ने टक्कर मार दी। यह हादसा तब हुआ जब पूर्व मंत्री छोटा शिमला के स्ट्राबेरी हिल में पैदल जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार एक स्कूटी सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। स्कूटी की टक्कर में पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज को चोट आई हैं। इस हादसे के बाद कुछ लोगों ने उन्हें इलाज के लिए आईजीएमसी अस्पताल पहुंचाया,जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा हैं।
जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर बनी हुई हैं। उनके मुंह और नाक में चोटें आई हैं। चिकित्सक उनका सीटी स्कैन करवा रहे हैं। वहीं अन्य जांच भी जारी हैं। मामले की जांच छोटा शिमला पुलिस की ओर से की जा रही हैं। आईजीएमसी के एम.एस डॉ राहुल राय ने मामले की पुष्टि की हैं।
