अरविंदर सिंह,हमीरपुर: पुलिस थाना हमीरपुर के तहत आने वाले हीरानगर क्षेत्र में दिनदहाड़े स्कूटी सवार ने राह चलती महिला का पर्स छीन लिया। महिला हीरा नगर क्षेत्र में सड़क मार्ग पर कुछ अन्य महिलाओं के साथ चल रही थी। इसी दौरान सड़क मार्ग से गुजरी सफेद रंग की स्कूटी पर सवार व्यक्ति ने अचानक महिला का पर्स छीन लिया। पर्स छीनने के बाद भागे चो+र का पीछा करने के लिए महिला सड़क मार्ग पर दौड़ती रही लेकिन स्कूटी तेज रफ्तार में निकल गई।
चो+री की वार+दात का यह सारा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया हैं। बताया जा रहा है कि महिला के पास में एटीएम कार्ड,मोबाइल फोन ओर 3000 की नगदी थी। पर्स स्नै+चिंग का यह मामला सामने आने के बाद अब क्षेत्र के लोगों में दह+शत मची हुई हैं। वहीं पुलिस ने भी मामला दर्ज करवा दिया गया हैं।
