राहुल चावला, कांगड़ा: कांगड़ा टांडा रोड पर गुरुवार को एक स्कूटी शोरूम में आ+ग लगने का मामला सामने आया हैं। शोरूम में आ+ग लगने से अंदर रखा सारा सामान जल+कर राख हो गया हैं। शो रूम के अंदर खड़ी तमाम इलेक्ट्रिक स्कूटीयां भी जल+कर हुई तबाह हो गईं हैं। जैसे ही आग लगने की सूचना मिली तो शोरूम का स्टाफ मौके पर पहुंच गया जिसके बाद अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई।
अग्निशमन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत कर शो में लगी आ+ग बुझाई। आ+ग पर काबू पाने से पहले ही शोरूम का सारा साजो सामान जल+कर राख हो चुका था। स्कूटियों समेत शो रूम में लगे पंखे, मीटर, प्लग, एलईडी,एसी, ब्लोर, कंप्यूटर समेत समूचा इलेक्ट्रिक सामान भी इस आ+ग की भेंट चढ़ गया हैं।
घटना के दौरान शो रूम के मालिक मौके पर नहीं पहुंच पाए। किसी जरूरी कामकाज के चलते वह कांगड़ा से बाहर थे। फिलहाल समूची घटना को स्टाफ़ ने खुद हैंडल किया। अब अब शोरुम मालिक की शिकायत पर पुलिस अपनी जांच पड़ताल शुरू करेगी। पुलिस की जांच में ही आ+ग लगने का असल वजह क्या रही यह सामने आएगा। हालांकि इलेक्ट्रिक शॉक या फिर कुछ अन्य वजह इस घटना के पीछे हो सकती है जिसकी पुलिस से जांच होने के बाद ही पुष्टि हो पाएगी।
