By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: मिड-डे-मील और रिकॉर्ड संधारण पर सख्त हुए एसडीएम, जमोग स्कूलों को तुरंत सुधार के आदेश
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > मिड-डे-मील और रिकॉर्ड संधारण पर सख्त हुए एसडीएम, जमोग स्कूलों को तुरंत सुधार के आदेश
himachalNews

मिड-डे-मील और रिकॉर्ड संधारण पर सख्त हुए एसडीएम, जमोग स्कूलों को तुरंत सुधार के आदेश

Chandrika
Chandrika 2 Min Read
Updated 2025/11/27 at 5:15 PM
Share

Shimla, 27 November-:उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुन्नी, राजेश वर्मा ने आज जमोग क्षेत्र में स्थित प्राथमिक पाठशाला, माध्यमिक पाठशाला तथा आंगनवाड़ी केंद्र का अचानक निरीक्षण किया। इस औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था, स्वच्छता तथा रिकॉर्ड संधारण की वास्तविक स्थिति का आकलन करना था।निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने सबसे पहले विद्यालयों में संधारित किए जा रहे दस्तावेजों की जांच की। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, मिड-डे-मील रिकॉर्ड, शिक्षकों की तैनाती तथा अन्य प्रशासनिक दस्तावेजों का अवलोकन किया। उन्होंने पाया कि कुछ विद्यालयों में रिकॉर्ड अद्यतन नहीं थे और संधारण में अनियमितताएं देखी गईं। स्वच्छता व्यवस्था का मूल्यांकन करते हुए उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय परिसरों को नियमित रूप से साफ-सुथरा रखा जाए ताकि बच्चों को एक स्वस्थ वातावरण मिल सके।

मिड-डे-मील में दिया जाए पौष्टिक भोजन

मिड-डे-मील योजना की समीक्षा के दौरान एसडीएम ने भोजन की गुणवत्ता और मेन्यू के अनुपालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि बच्चों को हर हाल में निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध करवाया जाए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।आंगनवाड़ी केंद्र जमोग के निरीक्षण के दौरान यह सामने आया कि केंद्र में बच्चों की उपस्थिति अपेक्षाकृत कम है। इस पर एसडीएम ने संबंधित कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे स्थानीय अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करें। उन्होंने पोषण, प्रारंभिक शिक्षा तथा स्वास्थ्य संबंधित गतिविधियों को और प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने बच्चों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं और समस्याओं के बारे में जाना। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन व आंगनवाड़ी स्टाफ को निर्देश दिए कि सभी सुधारात्मक कदम तुरंत लागू किए जाएं ताकि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक और पोषाहार सुविधाएं मिल सकें।

TAGGED: Shimla Sunni SDM
Chandrika November 27, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article हमीरपुर बस स्टैंड में पुलिस की कार्रवाई, दो युवकों से 105 ग्राम चिट्टा बरामद
Next Article कुटलैहड़ में दविंदर कुमार भुट्टो के तीखे प्रहार, बोले—“एक्सीडेंटल विधायक के राज में भ्रष्टाचार चरम पर”
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सुजानपुर में 11वीं के छात्र ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में शिक्षकों पर मारपीट के आरोप

Ago

चंबा में वीरभद्र सिंह जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटे फल और प्रसाद

Ago

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?