हमीरपुर,अरविन्द-:जिला हमीरपुर के नादौन शहर में होटल, होम स्टे, फूड कैफे, फूड कॉर्नर और कैबिन युक्त दुकानों में सोमवार को एसडीएम निशांत शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पुलिस, नगर परिषद, व्यापार मंडल और खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम भी मौजूद थी।
इस दौरान कुछ होटलों और होम स्टे में बिना एंट्री रिकॉर्ड के कमरे किराए पर दिए गए पाए गए, जिसमें युवाओं और छात्रों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। वहीं फूड कैफे और फूड कॉर्नर में बिना अनुमति कैबिन बनाने वाले व्यवसायियों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।एसडीएम निशांत शर्मा ने कहा कि किसी भी होटल या होम स्टे में बिना एंट्री कोई पकड़ा गया या फूड कैफे/फूड कॉर्नर में बिना अनुमति कैबिन बनाए गए तो कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें।इस कार्रवाई में खाद्य आपूर्ति निरीक्षक नीना कुमारी, नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार, जेई अंशुल, स्वच्छता प्रभारी अक्षित सोनी और व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह सहित पुलिस टीम शामिल थी। एसडीएम ने कहा कि यह अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और नियमों के उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Chandrika
