By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: एसडीएम को आया धमकी भरा फ़ोन, जान से मारने मिली धमकी
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > crime > एसडीएम को आया धमकी भरा फ़ोन, जान से मारने मिली धमकी
crimehimachal

एसडीएम को आया धमकी भरा फ़ोन, जान से मारने मिली धमकी

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2025/04/05 at 11:30 AM
Share

मंडी,धर्मवीर (TSN)-मंडी जिला के उपमंडल पधर के एसडीएम को एक व्यक्ति द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है।एसडीएम पधर को यह धमकी मोबाइल के माध्यम से मिली है।इस संबंध में उपमंडलाधिकारी पधर ने पुलिस थाना पधर में शिकायत दर्ज करते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा मांगी है।

पुलिस को दी शिकायत में एसडीएम पधर ने बताया कि शुक्रवार दिन को कार्यालय में मोबाइल नंबर 70180 00045 से अजय राणा नाम से किसी सख्श का फोन आया। उसने बताया कि वह कोटली से है और नशा मुक्त भारत पर जिला स्तरीय किसान मेला पधर मेें प्रस्तुति देना चाहता है। एसडीएम ने उन्हेें आवेदन करने को कहा। शुक्रवार को वह कार्यालय में काम कर रहे थे। डलाह के पूर्व प्रधान केहर सिंह ठाकुर और रिटायर्ड नायब तहसीलदार बुद्धि सिंह से मेला के संदर्भ में बात कर रहे थे। उन्हें दोबारा उसी सख्श का फोन आता है। अजय राणा को कहा कि मेला के संबंध में आपसे बात हो चुकी है। वह कार्यालय के किसी काम में व्यस्त हैं। समय आने पर आपके आवेदन पर विचार कर दिया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि वह सख्श बार बार फोन करके परेशान करने लगा और फोन पर धमकी दी कि तू एसडीएम है तो क्या हो गया ।इतना भी व्यस्त क्या हो गया,मैं तुम्हें कार्यालय में आकर ठोंक दूंगा।एसडीएम के अनुसार उन्होंने धमकी का रिकार्ड फोन लिस्ट में सेव कर दिया है। उन्होंने बताया कि यह व्यक्ति पहले भी ब्लैक पैंथर नाम के ग्रुप से पधर मेला में प्रस्तुति दे चुका है।इस दौरान भी वह असभ्य भाषा का प्रयोग कर रहा था। इसके बाद उक्त व्यक्ति ने अपने दुसरे मोबाइल नंबर से फोन करना चाहा लेकिन उसे अटेंड नहीं किया गया। इस धमकी के बाद उनके सरकारी कार्य करने में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।एसडीएम ने कहा कि इस धमकी के बाद उनकी जान का खतरा है और यह व्यक्ति किसान मेला पधर की गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है। उन्होंने मामले में उचित कार्यवाही करने के साथ पुलिस सुरक्षा की मांग उठाई है। थाना प्रभारी सौरभ कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

TAGGED: Mandi SDM SDM received a threatening phone call
Chandrika April 5, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 27 अप्रैल से…उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
Next Article जानिए आखिर क्यों राजनीति का अखाड़ा बन गया सकरैणी माता का मंदिर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

441 पंचायतों में चिट्टे के खिलाफ जनजागरण अभियान शुरू करेगा जिला प्रशासन : अनुपम कश्यप

Ago

हाथ से मैला उठाने की प्रथा खत्म करने और कर्मियों के पुनर्वास पर जिला प्रशासन की विशेष समीक्षा

Ago

अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित

Ago

23 जून को रामपुर में एस.एम.टी ट्रेनी के 70 पदों के लिए साक्षात्कार 

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?