ऊना,राकेश(TSN)-बहुप्रतीक्षित राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 इस वर्ष 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होगा।उत्सव की शुरुआत 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा से होगी।राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल उत्सव का शुभारंभ करेंगे।वहीं,मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे ।
बता दें कि जिला प्रशासन ने उत्सव के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को हरोली के बीडीओ कार्यालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।उन्होंने सभी विभागों को उत्सव के यादगार आयोजन हेतु सौंपे गए दायित्वों का पूरी तन्मयता से निर्वहन करने को कहा।यह उत्सव हरोली के कांगड़ मैदान में पूरी भव्यता और जनसहभागिता के साथ आयोजित किया जाएगा। तमाम तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है,और सभी समितियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।हमारा प्रयास है कि जन सहभागिता के साथ राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 एक यादगार आयोजन बने।
