सचिन शर्मा,मनाली: मनाली के फ्रेंडशिप पीक में लापता हुए युवक आशुतोष का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की तलाश के लिए रेस्क्यू टीम लगातार अपने अभियान को जारी रखे हुए है। शुक्रवार को छठे दिन भी सर्च अभियान जारी रहा।
मनाली प्रशासन अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान और एडवेंचर टूर ऑपरेटर एसोसिएशन कुल्लु मनाली की टीम मिलकर इस सर्च अभियान को लगातार जारी रखे हुए हैं। युवक की तलाश के लिए आधुनिक उपकरणों का प्रयोग किया जा रहा हैं। रेस्कयू टीम के लिए माईनस तापमान में भी सर्च अभियान जारी रखने में दिक्कतें आ रही है। पहाड़ी से हिमस्खलन आने का भी खतरा यहां बना हुआ है। फ्रेंडशिप पीक के ग्लेशियर लेडी लेग और फ्रेंडशिप पीक के मध्य रेस्क्यू टीमों का यह सर्च अभियान लगातार जारी है।
