सचिन,लाहौल स्पीति: आजादी के अमृत महोत्सव पर द्वित्तीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल बबेली कैंप कुल्लू में 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अशोक कुमार सिंह सेनानी द्वित्तीय वाहिनी ने शहीद मेमोरियल पर रिथ चढ़ा कर श्रद्धांजलि अर्पित कर की। इसके बाद सेनानी द्वित्तीय वाहिनी ने ध्वजारोहण किया वह राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस दौरान अशोक कुमार ने अपने संबोधन में बताया कि भारत सरकार की ओर से आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम स्वतंत्रता आंदोलन में देशभक्ति पूर्ण उत्साह को फिर से बनाने स्वतंत्रता सेनानियों विशेष रूप से भारत की स्वतंत्रता के गुमनाम नायकों के योगदान को याद करने के लिए देश की उपलब्धियों पर ध्यान केंद्रित करने और देश के नागरिकों में गर्व की भावना पैदा करने के उद्देश्य से मनाया जा रहा है।
इस दौरान हर घर तिरंगा अभियान द्वित्तीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल बबेली कैंप के नजदीकी गांवों व वाहिनी की अग्रिम चौकियों के नजदीक गांवों में कार्यशाला का आयोजन करने के साथ ही जागरूकता रैली निकाली गई। वाहिनी की ओर स्व हर घर तिरंगा फहराने के लिए 6900 राष्ट्रीय ध्वजों का वितरण किया गया। वहीं द्वित्तीय वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल बबेली कैंप कुल्लू में 75 वां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उत्तरी सेवाओं के लिए पदक विजेताओं को अशोक कुमार सिंह सेनानी द्वित्तीय वाहिनी की ओर से सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के अंत में स्थानीय जनता में जागरूकता लाने के लिए वाहिनी के पदाधिकारियों की ओर से राष्ट्रध्वज के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली गई।
