संजीव महाजन,नूरपुर: पुलिस थाना फतेहपुर के तहत पड़ती पंचायत बरुणा के गांव बनगढ़ से करीब 28 वर्षीय युवक नीरज कुमार सुपुत्र हरनाम सिंह 23 नवंबर से लापता है। युवक को ढूंढने के लिए परिजनों ने 25 नवंबर को पुलिस थाना फतेहपुर से गुहार लगाई है। पुलिस थाना फतेहपुर में गुमशुदगी की रिपोर्ट देने के बाद हाड़ा चौक पर मीडिया से रूबरू होते हुए लापता युवक की मां सैंनो देवी ने बताया उनका बेटा नीरज पिछले कुछ सालों से दिमागी तौर पर कुछ परेशान चल रहा है
उन्होंने बताया की नीरज 23 नवंबर को घर से बिना बताए कहीं चला गया है। उन्होंने बताया की इसके जिसके बारे में बीते कल भी और आज भी स्थाना क्षेत्र में होने की जानकारी मिली थी लेकिन फिर भी वो वहां पर नहीं मिला। उन्होंने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि उनके लापता बेटे को ढूंढ कर घर पहुंचाया जाए।
