अरविंदर सिंह,हमीरपुर: महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के गणित के क्षेत्र में योगदान के लिए उनकी जयंती 22 दिसंबर 1887 को राष्ट्रीय गणित दिवस के तौर पर वर्ष 2012 से हर साल मनाया जाता है। इस अवसर पर गुरुवार को नेता जी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रो. पीसी पटियाल प्रमुख शिक्षाविद मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे।
श्रीनिवास रामानुज विश्व के सबसे महान गणितज्ञों में से एक थे, जिन्होंने गणित के क्षेत्र में दुनिया में अहम भूमिका अदा की है। इसी कड़ी में इस सेमिनार में विभिन्न महाविद्यालयों के 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसमें उपस्थित प्रतिभागियों ने अपने शोध पत्र भी पढ़े। इस अवसर छात्रों की वाद-विवाद व पोस्टर कला प्रतियोगिता भी करवाई गई।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य चंदन भारद्वाज ने बताया कि इस सेमिनार में विभिन्न महाविद्यालयों के 70 से अधिक प्रतिनिधियों व गणित विशेषज्ञों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधियों की ओर से अपने शोध पत्र भी पढ़े गए ओर इस अवसर पर वाद-विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता भी करवाई गई।
सेमिनार के मुख्यातिथि प्रो. पीसी पटियाल ने बताया कि महान गणित विशेषज्ञ श्रीनिवास रामानुज की 135 वीं वर्षगांठ पर इस सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया ओर गणित की बारीकियों की जानकारी को सांझा किया गया।
