By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: 22 दिन से आंदोलन के बाद छात्रों ने तकनीकी विश्वविद्यालय में जड़ा ताला, स्थायी कुलपति समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > education > 22 दिन से आंदोलन के बाद छात्रों ने तकनीकी विश्वविद्यालय में जड़ा ताला, स्थायी कुलपति समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन
educationhimachal

22 दिन से आंदोलन के बाद छात्रों ने तकनीकी विश्वविद्यालय में जड़ा ताला, स्थायी कुलपति समेत कई मांगों को लेकर प्रदर्शन

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2026/09/10 at 5:54 PM
Share

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-: हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय में विभिन्न छात्रहित की मांगों को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आंदोलन लगातार जारी है। आंदोलन के 22वें दिन एबीवीपी की तकनीकी विश्वविद्यालय इकाई ने गुरुवार सुबह विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया और जमकर प्रदर्शन किया।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। परिषद ने कहा कि जब तक कोई वरिष्ठ सरकारी अधिकारी, विश्वविद्यालय सीनेट का सदस्य या तकनीकी शिक्षा मंत्री उनसे बातचीत करने नहीं पहुंचते, तब तक विश्वविद्यालय के गेट पर तालाबंदी जारी रहेगी।

परिषद ने प्रदेश सरकार पर तकनीकी विश्वविद्यालय के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। एबीवीपी की प्रमुख मांगों में विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति की नियुक्ति, डीन और प्राध्यापकों के रिक्त पदों को भरना, विश्वविद्यालय को सेल्फ फाइनेंस व्यवस्था से बाहर निकालकर सरकार की ओर से पर्याप्त वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाना, छात्रों पर फीस का अतिरिक्त बोझ कम करना, हॉस्टल और कैंटीन जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना शामिल हैं।एबीवीपी हमीरपुर इकाई के अध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि तकनीकी विश्वविद्यालय में लंबे समय से स्थायी कुलपति का पद रिक्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दो वर्ष बीतने को हैं, लेकिन सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन अभी तक स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इससे सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय सेल्फ फाइनेंस व्यवस्था पर संचालित हो रहा है, जिसके कारण विद्यार्थियों से भारी फीस वसूली जा रही है। जब प्रदेश के अन्य संस्थानों में समान पाठ्यक्रम कम फीस में उपलब्ध हैं, तो तकनीकी विश्वविद्यालय के छात्रों पर इतना आर्थिक बोझ क्यों डाला जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द मांगों पर गौर नहीं किया तो एबीवीपी प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन शुरू करेगी।

वहीं, एबीवीपी की छात्रा आकृति शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र तकनीकी विश्वविद्यालय है, लेकिन इसकी स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय मुख्य रूप से छात्रों से ली जाने वाली फीस पर निर्भर है और यहां सेल्फ फाइनेंस कोर्स संचालित किए जा रहे हैं। छात्रों से भारी फीस लेने के बावजूद उन्हें पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।एबीवीपी उपाध्यक्ष विशाल ने कहा कि परिषद पिछले 22 दिनों से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रही है। छात्र भूख हड़ताल पर भी बैठे, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन ने उनकी मांगों पर गंभीरता नहीं दिखाई। इसी के चलते गुरुवार को विश्वविद्यालय परिसर के मुख्य गेट पर तालाबंदी का निर्णय लिया गया।उन्होंने कहा कि सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए एबीवीपी ने 8 तारीख को हमीरपुर में विशाल रैली भी निकाली थी, लेकिन इसके बावजूद सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

TAGGED: Hamirpur abvp protest
Chandrika September 10, 2026
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article विधायक निधि पर रणवीर सिंह निक्का का बड़ा खुलासा: “जनता के पैसे की असली हकदार जनता”
Next Article जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष बने भूपेंद्र, भरत सिंह कलांटा को उपाध्यक्ष की कमान
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

जिला परिषद शिमला के अध्यक्ष बने भूपेंद्र, भरत सिंह कलांटा को उपाध्यक्ष की कमान

Ago

विधायक निधि पर रणवीर सिंह निक्का का बड़ा खुलासा: “जनता के पैसे की असली हकदार जनता”

Ago

राष्ट्रीय पोषण माह को लेकर हमीरपुर में जागरूकता रैली

Ago

हिमाचल में कमजोर पड़ा मानसून, 12 सितंबर तक खिली रहेगी धूप । सामान्य से 10 फ़ीसदी कम हुई प्रदेश में बारिश।

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?