Hamirpur, Arvind-भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश कुमारी के चुनाव क्षेत्र देहरा में वोट-फॉर-कैश का सबसे बड़ा मामला सामने आया है।
राणा ने कहा कि उपचुनाव के दौरान कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के जरिए 67 महिला मंडलों को 50-50 हजार रुपये और 990 महिलाओं को 4,500-4,500 रुपये दिए गए। यह रकम कांग्रेस की योजना बताकर बांटी गई, लेकिन चुनाव के बाद दोबारा कोई भुगतान नहीं हुआ।उनका कहना है कि यह पैसा सिर्फ वोट हासिल करने के लिए बांटा गया था और इसमें मुख्यमंत्री की सीधी भूमिका रही। राणा ने मांग की है कि देहरा उपचुनाव रद्द किया जाए और सरकार इस मामले पर कार्रवाई करे।
