हमीरपुर (अरविंदर सिंह): हमीरपुर जिले में मझियार गांव में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, करीब 50 वर्षीय सुलेखा देवी पत्नी अनिल कुमार मानसिक रूप से अस्वस्थ चल रही थीं। वह घर में अकेली थी।
वह रसोई में चूल्हे के पास आग सेंक रही थी कि अचानक अनियंत्रित होकर मुंह के बल गिर गई। उसका मुंह हल्का-सा झुलस गया। उसके बाद उठकर अपने बिस्तर पर लेट गई। परिजन जब घर आए तो उन्हें जानकारी देते हुए कहा कि मुझे जलन हो रही है। कुछ ठंडा खाने को दो। महिला की नाजुक हालत को देखते हुए परिजन उसे नादौन हॉस्पिटल लेकर आए, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसने आखरी सांस ले ली थी, जिसे डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि इस महिला का 28 वर्षीय बेटा भी घर से गायब हो गया था। वह मानसिक रूप से परेशान था। मृतक महिला अति गरीब परिवार से संबंध रखती है। SHO योग राज चंदेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। पुलिस कई एंगल से केस की जांच कर रही है।
