By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: लाहुल स्पीति में गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को किया जाएगा एयरलिफ्ट
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > लाहुल स्पीति में गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को किया जाएगा एयरलिफ्ट
himachalNewspolitical

लाहुल स्पीति में गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को किया जाएगा एयरलिफ्ट

Chandrika
Chandrika 7 Min Read
Updated 2023/02/28 at 7:43 PM
Share

लाहुल स्पीति/मनमिन्दर अरोड़ा- लाहुल स्पीति में गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को अब उपचार के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ मिल मरीजों को तुरंत एयर लिफ्ट करने की योजना बनाई है। इस फेहरिस्त में पीड़ित व्यक्ति के परिजनों को तुरंत बीमार व्यक्ति की सूचना नजदीकी बीएमओ व सीएमओ को देनी , जिसके बाद नजदीकी हेलीपैड से पीड़ित व्यक्ति को एयरलिफ्ट कर लिया जाएगा।

विधायक रवि ठाकुर के आग्रह पर मुख्यमंत्री ने चौपर प्रदान करने को भरी हामी

मंगलवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से लाहौल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने विस्तार से वार्ता की है और लाहौल स्पीति में गंभीर रूप से बीमार चल रहे व्यक्तियों को एयरलिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि लाहौल स्पीति में भारी बर्फबारी के चलते जहां कुछ क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था वर्तमान समय में प्रभावित है। ऐसे में बीमार चल रहे व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाना किसी चुनौती से कम नहीं है,लेकिन उन्होंने घाटी के लोगों को आश्वस्त किया है कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अब घाटी से मरीजों को तुरंत एयरलिफ्ट करने के लिए हेलीकॉप्टर उपलब्ध करवाने के लिए उनके आग्रह पर स्वीकृति प्रदान कर दी है।
वहीं जिला के स्वास्थ्य अधिकारियों को भी विशेष दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

बीमार व्यक्ति का उपचार शुरू

बता दें कि बीते सोमवार को मयाढ़ घाटी के करपट गांव से एक मरीज को उपचार के लिए उदयपुर लाया गया। खराब मौसम व बर्फबारी के चलते जहां मयाढ़ घाटी में यातायात व्यवस्था बहाल नहीं हो पाई है, वहीं उक्त मरीज को जैसे तैसे उदयपुर पहुंचाने के बाद उसे उपचार के लिए कुल्लू अस्पताल रेफर किया गया। लिहाजा बीमार व्यक्ति को प्रशासन ने कुल्लू पहुंचा उसका उपचार शुरू करवा दिया है। इस संदर्भ में लाहुल स्पीति के विधायक रवि ठाकुर का कहना है कि सोमवार को रायपुर दौरे से लौटते समय वे विमान में थे। जिस समय उक्त मरीज के परिजन उनसे संपर्क करना चाह रहे थे, जिस कारण उनसे संपर्क नहीं हो सका। दिल्ली पहुंचने के बाद जब उन्हें इस मामले का पता चला तो तुरंत उन्होंने जहां प्रशासन को ये आदेश दिए कि मरीज को जल्द जल्द कुल्लू पहुंचाया जाए, वहीं मरीज को एयरलिफ्ट करने का भी प्रावधान किया।

उधर, लाहुल स्पीति कांग्रेस के महासचिव संजय कटोच का कहना है कि लाहुल स्पीति में अब गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को विधायक रवि ठाकुर के सहयोग से प्रदेश सरकार हेलीकॉप्टर के माध्यम से एयरलिफ्ट करेगी जिसकी जानकारी उन्हें खुद विधायक महोदय ने दूरभाष पर दी है। संजय कटोच ने बताया कि मयाढ़ घाटी के करपट गांव में गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति की जानकारी उन्होंने विधायक रवि ठाकुर को जैसे ही दी तुरंत व्यक्ति को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवा दी गई। उन्होंने बताया कि इसके अलावा विधायक रवि ठाकुर ने उन्हें यह जानकारी भी दी है कि घाटी के सभी 18 हेलीपैड पर आपातकालीन स्थिति में उड़ान करवाने व गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को एयरलिफ्ट करवाने की योजना बनाई गई है। यही नहीं लोक निर्माण विभाग द्वारा घाटी की सड़कों को बहाल करने के कार्य को जहां युद्ध स्तर पर चलाने को कहा गया है। वहीं करीब घाटी में 80 फीसदी सड़कें बहाल कर दी गई है।

इस संदर्भ में विधायक रवि ठाकुर की लोक निर्माण विभाग के मंत्री विक्रमादित्य सिंह से भी विशेष वार्ता हुई है, जिसमें विधायक द्वारा यह आग्रह किया गया है कि प्राथमिकता के आधार पर लाहौल स्पीति की सड़कों को जहां बहाल करने के कार्य को रफ्तार दिलाई जाए साथ ही साथ बजट का भी विशेष तौर पर प्रवाधान किया जाए। संजय कटोच ने कहा कि विधायक रवि ठाकुर ने सीएमओ और बीएमओ को यह आदेश दिया है कि गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की सूचना तुरंत उन्हें दी जाए ताकि बीमार व्यक्तियों को जल्द से जल्द एयरलिफ्ट कर बड़े अस्पतालों में पहुंचाया जा सके। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को घाटी की सभी सड़कों को जल्द से जल्द बहाल करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यहां बता दें कि हाल ही में जिस तरह से शिंकुला मार्ग को खोलते समय बीआरओ के कुछ मजदूर ग्लेशियर की चपेट में आने से अपनी जान गवा बैठे थे वहीं इस हादसे को देखते हुए आपदा प्रबंधन ने फिलहाल सड़कों की बहाली के कार्य को मौसम को ध्यान में रखते हुए करने को कहा है। लाहुल स्पीति मैं यह पहला ऐसा मौका है जब सड़कों की बहाली का कार्य जनवरी माह में ही शुरू कर दिया गया है और अधिकतर सड़कें बाहर कर दी गई है। इससे पहले सड़कों की बहाली का कार्य जहां अप्रैल माह के बाद रफ्तार पकड़ता था,वहीं इस बार जिला की अधिकतर सड़कों को बहाल करने में पीडब्ल्यूडी ने कामयाबी हासिल की है।

गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की जानकारी दे

विधायक रवि ठाकुर ने घाटी के जनता से अपील की है कि गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों की जानकारी वह कभी भी उन्हें दूरभाष के माध्यम से दे सकते हैं और उनके शिमला मौजूद कार्यालय सचिव को भी इस बारे में बता सकते हैं। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द गंभीर रूप से बीमार व्यक्ति को उचित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी और जरूरत पड़ने पर एयरलिफ्ट भी किया जाएगा ।

TAGGED: Lahul spiti patient airlifted
Chandrika February 28, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article पंजाबी गायक सुरेंद्र शिंदा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में भरी हाजिरी,की पूजा अर्चना
Next Article केंद्रीय बजट में कटौती पर ढालपुर में सीपीआईएम ने किया प्रदर्शन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

सोलन में लिंक रोड निर्माण को लेकर विवाद, झड़प के बीच एक व्यक्ति की मौत; पुलिस जांच में जुटी

Ago

मां चिंतपूर्णी के दरबार में पहुंचे पंजाब सीएम भगवंत मान का परिवार,विशेष पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

Ago

किशाऊ बांध परियोजना का रास्ता साफ, हिमाचल पर नहीं पड़ेगा 2,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ

Ago

3 से 5 जुलाई तक संस्कृति सदन में होगा देवभूमि इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?