विकास शर्मा,चिंतपूर्णी: प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी के दरबार में मंगलवार को प्रसिद्ध पंजाबी गायक सुरेंद्र शिंदा माता रानी के दर्शन करने के लिए पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने जहां मां चिंतपूर्णी के दर्शन किए तो वहीं मंदिर में पूजा-अर्चना भी की। मंदिर के पुजारियों ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण कर पूजा-अर्चना करवाई और मां के दरबार में हाजिरी लगवाई।
पूजा अर्चना करने के बाद पंजाबी गायक ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया तो वहीं मंदिर में स्थित पावन वटवृक्ष में मौली बांधकर मनोकामना भी की। सुरेंद्र शिंदा को चिंतपूर्णी मंदिर परिसर में देखा कर उनके प्रशंसकों में उनके साथ है सेल्फी लेने की भी होड़ सी लग गई। प्रशंसकों ने सुरेंद्र शिंदा के साथ सेल्फियां ली और उन्होंने भी अपने प्रशंसकों को निराश नहीं किया और सभी के साथ है फोटो खिंचवाई।
मंदिर अधिकारी बलवंत सिंह ने माता की चुनरी और फोटो स्मृति चिन्ह के रूप में पंजाबी गायक सुरेंद्र शिंदा को भेंट की। वहीं अनौपचारिक बातचीत में उन्होंने कहा मां के दरबार में हाजिरी भरने के लिए आया हूं। मां के दरबार में हाजिरी भर मन को सुख ओर शांति की अनुभूति हुई हैं।
बता दें कि सुरेंद्र शिंदा पंजाब में काफी लोकप्रिय गायक हैं। उन्होंने जट जियोना मोड़,पुट जट्टन दे, ट्रक बिलिया, बलबिरो भाभी और कहर सिंह दी मौत सहित कई हिट गाने गाए हैं।
