देवेंद्र कुमार,नाहन: ध्यान किस तरह से किया जाए कि वह हमारे मन को शांति देने के साथ ही हमारे शरीर को भी लाभ थे इसके बारे में जानकारी आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से आयोजित ध्यान सेशन में जिला मुख्यालय नाहन स्थित अतायत हॉल में उपस्थित प्रशिक्षु को दी गई। जिला मुख्यालय नाहन स्थित डाइट हॉल में हर घर ध्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान के करीब 105 लोगों ने हिस्सा लिया।
प्रशिक्षक एवं कृषि विभाग के उपनिदेशक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से हर घर ध्यान कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। आजादी के 75 साल पूरे होने तक
आर्ट ऑफ लिविंग के साथ मिलकर इसे पूरे देश भर में चलाया जा रहा हैं। उन्होंने बताया कि आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े लोग अलग-अलग संस्थानों में जाकर लोगों को ध्यान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार को यह सेशन डाइट हॉल नाहन में किया गया। उन्होंने बताया कि इस सेशन के दौरान मौजूद प्रशिक्षक और प्रशिक्षण का बहुत अच्छा रिस्पॉन्स रहा हैं।
जिला प्रशिक्षण संस्थान ( डाइट) नाहन के प्रधानाचार्य ऋषि पाल शर्मा ने बताया कि उनके संस्थान में इस ध्यान सेशन में 105 लोगों ने हिस्सा लिया जिसमें 80 प्रशिक्षु और 25 प्रशिक्षक मौजूद रहे। इस सेशन के दौरान ध्यान के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही ध्यान कैसे किया जाना चाहिए, ध्यान के क्या महत्व हैं इसके बारे में भी बताया गया।
