Shimla, 12 June-सेवा भारती शिमला की नवीन कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से संपन्न हुआ, जिसमें वरिष्ठ साहित्यकार एवं एसजेवीएन की पूर्व उप-महाप्रबंधक मृदुला श्रीवास्तव को संगठन की नई अध्यक्ष चुना गया।उपाध्यक्ष के रूप में मयूख अग्रवाल, डॉ. गंगा शर्मा, ओमचंद शर्मा और जितेंद्र शर्मा को दायित्व सौंपा गया। वहीं नरेंद्र ठाकुर को लगातार चौथी बार जिला सचिव चुना गया। धर्मचंद शर्मा को तीसरी बार कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई।
बैठक की अध्यक्षता सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष जगन्नाथ कनैन ने की। इस अवसर पर संगठन के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल एवं जिला सचिव नरेंद्र ठाकुर की माता लक्ष्मी देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
अन्य प्रमुख पदाधिकारी इस प्रकार हैं:
- मुख्य सलाहकार: जगन्नाथ कनैन
- स्वास्थ्य आयाम प्रमुख: डॉ. अर्जुन सिंह
- प्रकल्प केंद्र प्रमुख: डॉ. दिनेश चौहान
- जिला सेवा प्रमुख: कर्म सिंह जी
- सह जिला सेवा प्रमुख: नवनीत
- विभाग प्रमुख (शिमला – पूर्ण कालिक): मंजीत
- टोली उपाध्यक्ष: राजपाल
- टोली सदस्य: राकेश डोगरा, गुलाब सिंह ठाकुर, लोकेश कुमार, लकी
