संजु चौधरी,शिमला : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार की मंत्रिमंडल विस्तार की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हैं।इस सरकार को अपने सात मंत्री मिल चुके हैं। रविवार को राजभवन में सुक्खू सरकार के 7 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली हैं। सरकार बनने के एक महीने तक चली लंबी माथापची के बाद रविवार को राजभवन में राज्यपाल ने सात विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलवाई।
कांग्रेस सरकार में मंत्री पद देने में सबसे ज्यादा तवज्जों शिमला जिला को दी गई हैं। यहां से तीन विधायकों को मंत्री बनाया गया हैं, जबकि 15 विधानसभा सीटों वाले सबसे बड़े जिला कांगड़ा से फिलहाल चंद्र कुमार को ही मंत्री बनाया गया हैं। सात मंत्रियों के शपथ समारोह में सबसे पहले धनीराम शांडिल ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद चंद्र कुमार ने दूसरे स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। तीसरे स्थान पर हर्षवर्द्धन चौहान, चौथे स्थान पर जगत सिंह नेगी ने मंत्री पद की शपथ ली। पांचवें स्थान पर रोहित ठाकुर ने तो अनिरुद्ध सिंह ने छठे स्थान पर और विक्रमादित्य सिंह ने सातवें स्थान पर मंत्री पद की शपथ ली। शपथ के बाद मंत्रियों ने कहा कि कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी मिली है उसको बखूबी निभाया जाएगा। कांग्रेस पार्टी दस गारंटी को पूरा करेगी। उन्हें जो भी विभाग मुख्यमंत्री देंगे उस पर वह खरा उतरेंगे।
वहीं इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि साफ व स्वच्छ छवि के व्यक्तियों को आगे लाकर मंत्री बनाया गया हैं। उन्होंने कहा कि चार विधायक पहली बार मंत्री बने हैं। सभी युवा व पढ़े लिखे हैं। सभी युवा चेहरे प्रदेश की सेवा करना चाह रहे हैं। शिमला जिला से तीन मंत्री बनाए जाने पर सीएम ने कहा कि सभी पढ़े लिखे युवा को मेरिट के आधार पर मंत्री पद दिया गया हैं। सात लोगों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई हैं।
बचे हुए जिलों से बनाए जाएंगे अन्य मंत्री
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अब जो जिले छूटे हुए हैं उन्हें कैबिनेट विस्तार में अभिमान दिया जाएगा और उनसे बाकी बचे मंत्री बनाए जाएंगे। बता दें कि कांग्रेस सरकार में मंत्रियों के तीन पद अभी खाली रहेंगे।
