सुभाष ठाकुर, बिलासपुर: एचआरटीसी वोल्वो बस में सवार मंडी जिला के एक व्यक्ति से एसआईयू टीम बिलासपुर ने स्मैक व प्रतिबंधित दवाइयां बरामद की हैं। आरोपी की पहचान अमित कुमार गांव ठठर तहसील सरकाघाट जिला मंडी के तौर पर हुई हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
जानकारी के तहत एसआईयू टीम बिलासपुर की ओर से प्रभारी नरेंद्र कुमार की अगुवाई में वेटरनरी अस्पताल बिलासपुर चौक के साथ नाका लगाया गया था। इस दौरान सरकाघाट, दिल्ली रूट पर जा रही एचआरटीसी की वॉल्वो बस को चैकिंग के लिए रोका गया। एसआईयू टीम ने जब बस में सवार लोगों की चैकिंग शुरू की तो अचानक ही एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर घबरा गया। वही, संदेह के आधार पर जब इस व्यक्ति की चैकिंग की गई तो व्यक्ति के कब्जे से 14.83 ग्राम स्मैक व 400 प्रतिबंधित कैप्सूल की दवाइयां बरामद की। पुलिस ने मामले में संलिप्त आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
डीएसपी हेडक्वार्टर राजकुमार ने बताया कि एसआईयू टीम की ओर से रविवार सुबह के समय बिलासपुर शहर के वेटनरी अस्पताल चौक के पास नाका लगाया गया था। इस दौरान एचआरटीसी की वॉल्वो बस में सवार मंडी जिला के एक व्यक्ति को स्मैक व प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ पकड़ा गया हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी हैं।
