नाहन/देवेन्द्र कुमार: एसएफआई और एनएसयूआई की नाहन इकाइयों ने राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में हाल ही में जारी परीक्षा परिणामों में खामियों के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया। इसमें दोनों छात्र संगठनों के कुल 80-90 कार्यकर्ताओं के अलावा आम छात्र भी मौजूद रहे। इस दौरान छात्रों को निशुल्क पुनर्मूल्यांकन की सुविधा देने व संशोधित परिणाम जल्द जारी करने की मांग की गई।
छात्रों ने कहा कि निजी कंपनी से पेपर चेकिंग नही हो क्योंकि इसमें कोई विश्वसनीयता और पारदर्शिता नहीं है। यह उल्टा महंगा व अधिक देरी से परिणाम निकलने वाली प्रक्रिया है। इसके अलावा महाविद्यालय में स्थानीय स्तर की समस्याओं जैसे कैंटीन में मूल्य सूची का न लगना, महाविद्यालय में बस पास काउंटर का न होना , छात्रों के लिए ब्वॉयज हॉस्टल की सुविधा जैसे मुद्दों पर प्रधानाचार्या को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया गया।
