By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने के विरोध में गरजी SFI..केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग…फूंका पुतला
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने के विरोध में गरजी SFI..केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग…फूंका पुतला
himachalNews

यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने के विरोध में गरजी SFI..केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग…फूंका पुतला

Chandrika
Chandrika 3 Min Read
Updated 2024/06/21 at 5:15 PM
Share

शिमला:संजु चौधरी (TSN)-देश मे अभी नीट परीक्षा का विवाद अभी थमा नही था कि यूजीसी नेट की परीक्षा रद्द हो जाने से एक बार फिर विवाद खड़ा हो गया है।परीक्षा आयोजित होने के एक दिन बाद ही सरकार ने परीक्षा रद्द करने का एलान कर सभी को चौंका दिया है। एनटीए द्वारा कराई जाने वाली नीट की मेडिकल एंट्रेस परीक्षा भी सवालों के घेरे में है और फिलहाल सुप्रीम कोर्ट इसकी समीक्षा कर रहा है। अब यूजीसी-नेट की परीक्षा रद्द होने से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

यूजीसी नेट परीक्षा रद्द होने के विरोध में शुक्रवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ़ के खिलाफ हल्ला बोला ।धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका और इस्तीफे की मांग उठाई।वहीं SFI ने कहा NTA संस्था को भंग किया जाए।एसएफआई के राज्य सचिव दिनित देंटा ने प्रतियोगी परीक्षाओं में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की निंदा करते हुए कहा कि NEET घोटाले का मुद्दा अभी सुलझ भी नहीं पाया है कि यूजीसी-नेट परीक्षा का मामला सामने आ गया है।उन्होंने कहा कि दोनों परीक्षाएं नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आयोजित की हैं। एनटीए द्वारा आयोजित की गयी परीक्षा में लाखों छात्र शामिल हुए हैं। भारी गर्मी के बावजूद देश व प्रदेश के युवाओं ने अपने दूर दराज के गांवों से आकर हजारों रूपये खर्च करके ये परीक्षा दी थी लेकिन इतनी तैयारी व मेहनत से परीक्षा देने के बाद उनको पता चलता है कि इसमे भारी धांधली के चलते परीक्षा रद्द कर दी है जो उनकी निराशा को बढ़ाता है।

NTA को भंग करने की उठाई मांग

दिनित देंटा ने कहा कि कि इन प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली से निरन्तर देश के नौजवानों के भविष्य के साथ केंद्र सरकार खिलवाड़ कर रही है। केंद्र सरकार द्वारा गठित निकायों के द्वारा आयोजित परीक्षाओं में धांधलियां अपने चर्म सीमा पर है ।उन्होंने कहा कि SFI मांग करती है की NTA जैसी भ्रष्ट संस्था को भंग किया जाए व शिक्षा मंत्री नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे।उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में कार्यवाही नही की जाती तो छात्रों को लामबंद कर एसएफआई उग्र प्रदर्शन करेगी।

TAGGED: Shimla SFI protest
Chandrika June 21, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्वस्थ रहने का दिया संदेश ढालपुर के रथ मैदान में 400 लोगों ने की योग क्रिया
Next Article शेखचिल्ली के हसीन सपने देखना मुख्यमंत्री की पुरानी आदत : सुधीर
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

दिशा बैठक में सांसद सुरेश कश्यप ने योजनाओं की समीक्षा की

Ago

डलहौजी नगर परिषद की नई अध्यक्षा वंदना चड्ढा ने संभाला कार्यभार

Ago

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री सुक्खु ने अनुराग ठाकुर और जेपी नड्डा पर साधा निशाना

Ago

रामपुर क्यौंथल में योग दिवस पर गूंजा “करें योग, रहें निरोग” संदेश

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?