कुल्लू:मनमिंदर अरोड़ा(TSN)-अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुल्लू में 10 विभिन्न जगहों पर आयुष विभाग द्वारा योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम किया गया। जिसमें मुख्य कार्यक्रम का आयोजन जिला के ढालपुर मैदान में आयोजित किया गया।जहां उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रविश ने बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।इस दौरान दीप प्रज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया गया।करीब 1 घंटे तक योग अभ्यास,प्राणायाम,मेडिटेशन कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।इस दौरान स्थानीय युवाओं ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया।
डीसी सहित अन्य विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद
योग अभ्यास कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रविश ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयुष विभाग द्वारा कुल्लू जिले में 10 विभिन्न जगहों पर शिविर आयोजित किया गया है।उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला मुख्यालय के रथ मैदान में विश्व योग दिवस पर 400 से अधिक लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास किया।उन्होंने कहा की आयुष विभाग के द्वारा सभी लोगों को योग के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। और इसके अलावा प्राणायाम,मेडिटेशन और एक्सरसाइज के माध्यम से लोगों को स्वस्थ रहने का संदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि मानसिक और शारीरिक तनाव को दूर करने के लिए योग एक महत्वपूर्ण सुविधा है। ऐसे में सभी लोगो को अपनी दिनचर्या में योग को शामिल करना चाहिए। वहीं योग दिवस पर पहुंचे प्रतिभागी प्रतिभा शर्मा ने कहा कि योग करने से व्यक्ति का शरीर स्वस्थ रहता है।उन्होंने भी आज यहां पर आकर योग में भाग लिया। उन्होंने लोगों से भी योग करने की अपील की।
