By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: हमीरपुर में होगा शहीद पार्क का निर्माण, मुख्यमंत्री ने की 70 लाख देने की घोषणा
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > political > political > हमीरपुर में होगा शहीद पार्क का निर्माण, मुख्यमंत्री ने की 70 लाख देने की घोषणा
himachalpoliticalpolitical

हमीरपुर में होगा शहीद पार्क का निर्माण, मुख्यमंत्री ने की 70 लाख देने की घोषणा

admin
admin 7 Min Read
Updated 2022/07/27 at 7:42 AM
Share

हमीरपुर: हमीरपुर में शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा की प्रतिमा के समीप शहीद पार्क का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 70 लाख रुपये प्रदान करने की भी घोषणा आज मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह के दौरान की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कारगिल युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे सशस्त्र बलों की अटूट देश भक्ति, असाधारण वीरता और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है और इस ऐतिहासिक दिन पर हर भारतीय कृतज्ञता की भावना से हमारे वीर जवानों के बलिदान का स्मरण करता है। कारगिल युद्ध हमारे सशस्त्र बलों की वीरता, अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है और उन्होंने हमारी मातृभूमि की रक्षा के लिए अत्यन्त कठिन परिस्थितियों में बहादुरी से लड़ाई लड़ी। उनकी वीरता और अदम्य साहस भारत के इतिहास में सदैव स्वर्णिम अक्षरों में अंकित रहेगा।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कारगिल विजय दिवस 23 वर्ष पहले कारगिल की चोटियों पर लिखी गई विजय गाथा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1999 में पाकिस्तानी घुसपैठियों और पाकिस्तानी सेना द्वारा भारतीय चोटियों में घुसपैठ करने के बाद भारतीय सैनिकों ने उन्हें खदेड़ने के लिए 8 मई से ऑपरेशन विजय की शुरूआत की थी। उन्होंने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने उस समय पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा था कि सम्पूर्ण विश्व भारत को सम्मान और शान्ति के लिए जानता है और अब विश्व, भारत की सैन्य शक्ति और वीरता का साक्षी बनेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑपरेशन विजय के दौरान मिली सफलता देश के वीर जवानों की जीत है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान 527 शहीद भारतीय सैनिकों में से 52 शहीद हिमाचल प्रदेश से संबंधित थे और चार परमवीर चक्र विजेताओं में से दो परमवीर चक्र हिमाचल प्रदेश के वीरों को प्राप्त हुए थे। प्रदेश के पालमपुर के जांबाज कैप्टन विक्रम बतरा ने देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि राज्य के जिला बिलासपुर के हवलदार संजय कुमार को कारगिल युद्ध के दौरान उनकी वीरता के लिए परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश को वीर भूमि के नाम से जाना जाता है और यहां सदैव साहस और बलिदान की परम्परा का निर्वहन होता है।

जय राम ठाकुर ने कहा कि कारगिल युद्ध प्रत्येक भारतीय के दिलों में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना का संचार करता है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने संकट के समय शहीदों के परिवारजनों को हर सम्भव सहायता सुनिश्चित की। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान शहीद 52 सैनिकों के परिवार को पांच-पांच लाख रुपये तथा 50 प्रतिशत से अधिक दिव्यांग 12 सैनिकों को 2.5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की विशेष योजना के अन्तर्गत कारगिल युद्ध और अन्य सैन्य अभियानों में शहीद सैनिकों के आश्रितों को पैट्रोल पम्प और गैस एजेंसी प्रदान करवाने का प्रावधान किया गया है। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से शहीद सैनिकों के लगभग 28 आश्रितों के गैस एजेंसी प्रदान की गई हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुरक्षा, सम्प्रभुता और अखंडता को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शत्रुओं के हर दुस्साहस और नापाक मनसूबों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि पुलवामा हमले का करारा जवाब देते हुए सर्जिकल स्ट्राईक को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि विश्वभर के राष्ट्र भारत के साथ हैं क्योंकि वे जानते हैं कि प्रधानमंत्री देश की एकता और अखंडता के संबंध में किसी का हस्तक्षेप सहन नहीं कर सकते।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में लगभग 1.25 लाख पूर्व सैनिक, 923 वीर नारियां और 37,659 पूर्व सैनिकों की विधवाएं हैं। उन्होंने कहा कि केवल हमीरपुर जिले में ही 19,550 पूर्व सैनिक, 161 वीर नारियां हैं और प्रदेश में चार परमवीर चक्र, दो अशोक चक्र 11 महावीर चक्र और 23 कीर्ति चक्र विजेता हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त प्रदेश के 1107 सैनिकों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया गया है। उन्होंने भारतीय सेना में युवाओं की भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से शुरू की गई अग्निवीर योजना की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार सेना से सेवानिवृत्त होने वाले सभी अग्निवीरों को सरकारी क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराएगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई।उन्होंने इस अवसर पर डिडवीं टिक्कर में जल शक्ति उप मंडल खोलने की भी घोषणा की। इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने हमीरपुर स्थित शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क में शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने इस अवसर पर वीर नारियों, शहीदों की विधवाओं और शहीदों के परिवार के अन्य सदस्यों को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध पर आधारित एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित किया गया।

हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर ने राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस समारोह में मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि हमीरपुर जिले में राज्य में सबसे अधिक संख्या में सेवारत और पूर्व सैनिक हैं, जो एक सम्मान और गौरव की बात है। उन्होंने मुख्यमंत्री से धरती के महान सपूतों के सम्मान में हमीरपुर में एक युद्ध स्मारक बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने हमीरपुर जिले की विकासात्मक मांगों पर सदैव ध्यान देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने किए करोड़ों के शिलान्यास

जय राम ठाकुर ने हमीरपुर जिला के टाउन हॉल में 54 करोड़ रुपये की लागत की चार विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए। मुख्यमंत्री ने 4.33 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित मॉडल कैरियर सेंटर हमीरपुर का उद्घाटन किया। उन्होंने डिडवीं टिक्कर में 6.74 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम, 30 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाली हर घर नल से जल उठाऊ पेयजल आपूर्ति योजना चौकी चबोट अमरोह, 13 करोड़ की डुग्घा पंजाली, कल्लर पुरोहितम उठाऊ पेयजल योजनाओं का शिलान्यास किया।

TAGGED: Himachal pardesh
admin July 27, 2022
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article शिमला विजय दिवस पर कैबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कारगिल वीरों ओर शहीदों के परिजनों को किया सम्मानित
Next Article मनाली विधानसभा में 3 करोड़ की लागत से बनेगी तीन सब्जी मंडियां, शिक्षा मंत्री ने किया उद्घाटन
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

हिमाचल में पत्रकार कल्याण को नई दिशा, एमडब्ल्यूबीए ने चंबा इकाई का किया गठन

Ago

एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष मान सिंह की सरकार को दो टूक चेतावनी

Ago

चुराह मर्डर केस में पुलिस की बड़ी सफलता, 3 घंटे के भीतर तीन आरोपी गिरफ्तार

Ago

शिमला में नव निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने ली शपथ,मुख्यमंत्री ने दिलाया नशामुक्त हिमाचल का संकल्प

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?