बिलासपुर : सुभाष ठाकुर- हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में आज मकर संक्रांति के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए , हवन यज्ञ किया व पूजा अर्चना की ।
पिछले कुछ दिनों से पंजाब और हरियाणा में ठंड के चलते श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दर्ज की गई थी, लेकिन आज मकर सक्रांति के दिन श्रद्धालुओं का जमावड़ा मंदिर में लगा रहा । श्रद्धालुओं ने काफी संख्या में पहुंचकर माताजी के दर्शन किए । मंदिर के कबाड़ भी सुबह दर्शनों के लिए जल्दी खोल दिए गए थे। हालांकि पिछले कुछ दिनों से बाजार में भी मंदी का दौर चला रहा लेकिन आज मकर सक्रांति के दिन कारोबारी के तौर पर काफी अच्छा रहा और दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली।
