By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Reading: शिमला स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 के लिए सबसे साफ शहर के लिए पुरस्कृत .. मेयर ने स्वच्छता कर्मचारियों को दिया श्रेय
Share
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - HimachalSummer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal
Aa
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
Search
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
  • Home
  • Himachal
  • Political
  • Health
  • Education
© 2022 Dawn News Network Pvt Ltd. | News Media Company | All Rights Reserved.
Summer News Himachal | No.1 Web Channel in Shimla - Kasol - Himachal > Blog > himachal > शिमला स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 के लिए सबसे साफ शहर के लिए पुरस्कृत .. मेयर ने स्वच्छता कर्मचारियों को दिया श्रेय
himachalNews

शिमला स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 के लिए सबसे साफ शहर के लिए पुरस्कृत .. मेयर ने स्वच्छता कर्मचारियों को दिया श्रेय

Chandrika
Chandrika 4 Min Read
Updated 2024/01/15 at 11:04 PM
Share

शिमला : कमल भारद्वाज (TSN)- स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार 2023 के लिए हिमाचल प्रदेश राजधानी शिमला को राज्य के अंदर सबसे साफ शहर के पुरस्कार से नवाजा गया । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शिमला के महापौर सुरेंद्र चौहान को यह पुरस्कार देकर सम्मानित किया । हालांकि पिछले साल के मुकाबले देशभर के शहरों में शिमला की रैंकिंग में 56 में पायदान से 188 वे पायदान की गिरावट दर्ज की गई है । महापौर सुरेंद्र चौहान ने इस पुरस्कार का श्रेय नगर निगम के स्वच्छता कर्मचारियों को दिया है ।

शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि शिमला शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कारों में स्टेट अवार्ड से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नवाजा । उन्होंने कहा कि इसके लिए इसका श्रेय नगर निगम के सफाई कर्मचारियों को जाता है । उन्होंने कहा कि नगर निगम के कर्मचारी कड़ी मेहनत से प्रदेश शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारु रखने का काम करते हैं । उन्होंने कहा कि इसके अलावा शहर की जनता भी बधाई की पात्र है । उन्होंने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए गौरव की बात है और आने वाले दिनों में बेहतर काम करने का प्रयास करेंगे ।

शिमला के इस बार के रैंक में आई गिरावट

उधर देश भर के 1 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की सूची में पिछले वर्ष के मुकाबले शिमला की रैंकिंग में भारी गिरावट आई है । पिछले साल 56 वे रैंक पर रहने वाले शिमला का इस बार का रैंक 188 पहुंच गया है, इसको लेकर महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि देश के बाकी शहरों के मुकाबले शिमला जैसे पहाड़ी शहर में सफाई व्यवस्था को सुचारू रखने एक अपने आप में चुनौती है । महापौर ने पहाड़ी शहरों और मैदानी इलाकों के शहरों की तुलना के लिए एक मापदंड होने को लेकर भी सवाल उठाए हैं । उन्होंने कहा कि इस बार 5000 से ज्यादा शहरों ने रैंकिंग में हिस्सा भी लिया, जो पिछली वर्षों के मुकाबले 700 से 800 शहर ज़्यादा है । इस दौरान महापौर सुरेंद्र चौहान ने बताया कि पहाड़ी राज्य होने के नाते और कार्बन एमिशन काम करने के नाते भी शहर को कोई अनुदान नहीं दिया जाता है । ऐसे में शहर के सामने चुनौतियां भी अधिक है । उन्होंने कहा कि यह अनुदान शिमला का हक बनता है । सुरेंद्र चौहान ने कहा कि 16वें वित्त आयोग में इसका प्रावधान करने के लिए भी उन्होंने आवाज उठाई ।

अपने कार्यकाल का पहला बजट जल्द ही पेश करने वाले हैं

नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि वह अपने कार्यकाल का पहला बजट जल्द ही पेश करने वाले हैं । उन्होंने कहा कि उनको उनके कार्यकाल को अभी 1 वर्ष से भी काम का समय हुआ है, लेकिन कोशिश करेंगे कि आने वाले बजट में शहर के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर बजट लाया जाए । उन्होंने कहा कि बजट में शहर की मूलभूत सुविधाओं जानते और वृद्धो को ध्यान में रखते हुए बजट का प्रावधान किया जाएगा ।

TAGGED: cleanest city for Sanitation Survey Award 2023, Shimla awarded
Chandrika January 15, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print
Previous Article गोबर और गौमूत्र से कई तरह के कीटनाशक बनाने के माहिर हैं मंडी के बलवीर सिंह
Next Article चार से सात मील के बीच दो टनलें बनाने के लिए शुरू हुआ सर्वे का कार्य
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Browse by Category
  • Accident
  • Business /Employement
  • crime
  • education
  • election
  • festival
  • health
  • himachal
  • News
  • political
  • political
  • Religion
  • Sports
  • Uncategorized
  • weather
  • शख़्सियत

You Might Also Like

नूरपुर डैकवां स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित

Ago

मोइन शनि देव मंदिर में श्रद्धा का सैलाब, भव्य आयोजन में गूंजे भक्ति गीत

Ago

आतंकवाद विरोधी मोर्चे के अध्यक्ष एमएस बिट्टा ने मां चिंतपूर्णी के दरबार में नवाया शीश, व्यवस्थाओं को सराहा

Ago

कैप्टन अतुल शर्मा को मिली ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा हिमाचल प्रदेश की कमान

Ago

1058, Mall Enclave, DAYAL NAGAR,
Ludhiana, Punjab 141001

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?