बिलासपुर/सुभाष ठाकुर- थाना घुमारवीं के तहत शिमला – धर्मशाला नेशनल हाइवे पर सिरखड्ड पुल के समीप ट्रक के पिछले टायर के नीचे तेज रफ्तार बाइक जा घुसी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से घुमारवी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर दोनों बाइक सवारों को प्रथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक ट्रक घुमारवीं से बरठीं की तरफ जा रहा थी कि सिरखड्ड पुल के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेजरफ्तार बाइक ट्रक से टककरा गई। ट्रक से टककरा कर दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए। जबकि बाइक ट्रक के पिछले टायर के नीचे जा घुसी। गनीमत रही कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
हादसा इतना जोरदार था कि बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान हाइवे पर गुजर रहे अन्य वाहन चालकों ने अपने वाहन रोककर घायलों को बाहर निकाला। दोनों बाइक सवार घायलों को सिविल असप्ताल घुमारवीं ले जाया गया। जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला बिलासपुर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। घटना में घायल बाइक सवारों की पहचान सुरेश कुमार उम्र 46 वर्ष निवासी डाकघर बिनौला तहसील सदर जिला बिलासपुर तथा प्रेम लाल उम्र 62 वर्ष गांव सुंगल डाकघर बिनोला तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। थाना प्रभारी रजनीश ठाकुर भी मौके पर पहुंच गए थे। उन्होंने बताया कि ट्रक और बाइक की टक्कर होने से दोनों बाइक सवारों को चोटें आई हैं। थाना प्रभारी ने कहा कि हादसे की जांच जारी है।
