मंडी/परी शर्मा– प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के भ्रष्टाचार पर ज़िरों टॉलरेंस के निर्णय का पक्ष और विपक्ष ने स्वागत किया है। सरकार के भ्रष्टाचार और जीरों टॉलरेंशन के बयान पर हिमाचल कांग्रेस मीडिया प्रवक्ता आकाश शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार के इस फैसले का वे स्वागत करते है। उन्होने कहा कि कोरोना काल में पीपीईकीट, सेनाटाईजर को लेकर भारी मात्रा में भ्रष्टाचार हुआ है ,जिसको लेकर कार्यवाही की भी मांग की गई। उन्होने कहा कि अस्पतालों में मशीने खराब है, जिस ऑफिस में लोग काम करवाने के लिए जाते है वंहा फेसिलिटी है और पैसे भी लिए जा रहे है लेकिन उन्हे साइबर कैफे में जाकर डोक्यूमेंट लेने के लिए भेजा जाता है ,जो सही नही है। ऐसे में प्रदेश सरकार का ये फैसला सही है इससे पर्दाशिता आएगी। जिला उपायुक्त, तहसील अधिकारी भी अपने कार्यालय की छानबीन करे की उसे ऑफिस में क्या क्या हो रहा है।
नगर निगम मंडी के उप महापौर ने भ्रष्टाचार के आरोपों को नकारा
नगर निगम मंडी के उप महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि आरोप लगाना आसान है और सिध करना
मुश्किल है। उन्होने कहा कि प्रवक्ता लिख कर दे कि कहा क्या किस काम पर घोटाले हुए है। नगर निगम में ज़िरो टोल्रेंस के साथ कार्य हो रहा है। टेंडर भी पारदर्शिता के साथ लगाए जाते है। कोई अधिकारी कर्मचारी रिश्वत ले रहा है तो उसकी शिकायत की जा सकती है। वही उपमाहापौर ने भी मुख्यमंत्री के जिरों टॉलरेंस के फैसले का स्वागत किया और कहा कि अगर लोग रिश्वत देगें नही तो अधिकारी लेगा नही।
