Shimla, Sanju-:कांग्रेस आलाकमान ने हिमाचल प्रदेश में जिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। शिमला शहरी कांग्रेस की कमान इंदरजीत सिंह को सौंपी गई है। अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद शिमला में समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा इंदरजीत सिंह को बधाइया देने का सिलसिला जारी है।
इंदरजीत सिंह कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य रह चुके हैं और कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे शिमला नगर निगम में पार्षद और शिमला व्यापार मंडल के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनके शहरी अध्यक्ष बनने से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिल रहा है।शहरी कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर इंदरजीत सिंह ने कांग्रेस आलाकमान और प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, वे उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने शिमला शहरी कांग्रेस को और अधिक मजबूत करने तथा जल्द ही शहरी कांग्रेस की कार्यकारिणी गठित करने की बात भी कही।
