संजु चौधरी, शिमला: दो दिन पहले जहां हिमाचल प्रदेश में पहाड़ तप रहे थे तो वहीं आज मंगलवार को एक बार फिर से प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली हैं। मौसम के करवट बदलते ही प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया हैं। लाहौल स्पीति सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जहां बर्फबारी हो रही हैं, वहीं राजधानी शिमला में भी मौसम ने ऐसी करवट ली कि कुछ ही मिनटों में राजधानी शिमला का रिज मैदान सहित शहर की सड़कें सफेद हो गई।
चंद मिनटों में रिज मैदान ओर शिमला की सड़कें और घरों की छत्ते ओलावृष्टि की सफेद चादर में लिपट गई। ओलों की सफेद चादर जमने के बाद सड़कों पर गाड़ियों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। इससे फिसलन बढ़ गई, जिससे कई जगह गाड़ियां भी स्किट हुई। साथ ही शहर के कई सड़के यातायात के ठप्प हो गई। ढली बाईपास पर रोबोट लगाया ओलो को हटाया गया।
शिमला शहर में ओलावृष्टि होने से गर्मी से राहत मिली हैं । शिमला व आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से किसानों की मटर, फूलगोभी सहित स्टोन फ्रूट और सेब की फसल को भी हल्का नुकसान हुआ हैं। मौसम विभाग की ओर से चंबा, लाहौल स्पीति, किन्नौर के कुछ क्षेत्रों में हल्की बर्फ़बारी और चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू और शिमला के कुछ इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया हैं। 22 फरवरी से सभी भागों में मौसम साफ रहने की संभावना मौसम विभाग ने जताई हैं जबकि 25 फरवरी को फिर बारिश-बर्फबारी की संभावना प्रदेश में हैं।
